श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर शंखनाद
जागरण संवाददाता, गया : श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर संघ परिवार ने गुरुवार को
जागरण संवाददाता, गया : श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर संघ परिवार ने गुरुवार को धर्मसभा आयोजन समिति का गठन किया है। धर्मसभा आयोजन समिति मगध प्रमंडल की कमान भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह को मिली है। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कराने के लिए जन जागरण करने और मगध प्रमंडल स्तर पर सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभा के माध्यम से केंद्र सरकार पर दबाव डालने के उद्देश्य से धर्मसभा आयोजन समिति का गठन हुआ है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन को मिलाकर कमेटी बनी है। इस कमेटी में धर्मसभा आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सह भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री कुमारी शोभा सिन्हा, कृष्णनंदन पासवान, मंत्री अजय कुमार (विहिप), सह मंत्री भरत कुमार (एकल अभियान), कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद (विहिप) शामिल हैं। समिति में संरक्षक मंडल व 15 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि मगध प्रमंडल के पांच जिला गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा व अरवल में व्यापक जन सम्पर्क अभियान और जन जागरण कार्यक्रम की जाएगी। जन जागरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन जिलों में व्यापक जन जागरण करते हुए आगामी 9 दिसंबर को गया के गांधी मैदान में एक विशाल धर्मसभा आयोजित होगी। जहां से सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही यह बताया जाएगा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कराने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाए। या फिर सुप्रीम कोर्ट मंदिर निर्माण करने की अनुमति प्रदान करें। श्रीराम जन्मभूमि से देश के करोड़ों ¨हदुओं की आस्था जुड़ी है। इसलिए जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा।