Move to Jagran APP

गया में भूमि विवाद में चली गोली ड्यूटी से लौट रहे रेलकर्मी को लगी, रिटायर्ड सैनिक का हथियार जब्‍त

गया के डेलहा में भूमि विवाद को लेकर चली गोली एक राहगीर रेलकर्मी को लग गई। पांव में गोली लगने के बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल के समीप रहे सेवानिवृत्त आर्मी मैन के घर से बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस जब्‍त की है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 11:56 AM (IST)
भूमि विवाद में चली गोली से राहगीर रेलकर्मी जख्‍मी। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण संवाददाता।  गया शहर के डेलहा थाना अंतर्गत भलुआही रोड संख्या पांच में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की वारदात हुई। यह घटना शनिवार की है। इसकी प्राथमिकी रविवार को डेल्हा थाने में दर्ज की गई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहे एक सेवानिवृत्त आर्मी मैन के घर से पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। लाइसेंसी रिवाल्वर और गोली की जांच डेल्हा थाना की पुलिस कर रही है। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बीती रात हुई गोलीबारी मैं कहीं लाइसेंसी रिवाल्वर का तो उपयोग नहीं हुआ है। इधर शक के आधार पर तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित संतोष शर्मा उर्फ संतोष सिपाही, हरिनाथ व राजीव कुमार को जांच उपरांत जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

ड्यूटी कर लौटते समय लगी गोली 

डेल्हा थाना अध्यक्ष बबल बैठा का कहना  है कि जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात गोलीबारी की वारदात हुई है। गोलीबारी के क्रम में राहगीर रेलकर्मी विकटर मुर्मू को गोली लगी है। फिलहाल रेलकर्मी को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रेलकर्मी का फायरिंग व जमीनी विवाद से कोई लेना देना नहीं है। वह ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में भलुआही रोड संख्या 5 में कुछ लोग के बीच बहस के उपरांत फायरिंग हुई। इसमें वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष का कहना है इस पूरे मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। अन्‍य दस को आरोपित किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

सीसीटीवी में दिखे रिवॉल्‍वर लिए दो लोग 

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस ने जांच की है । कैमरे की जांच के क्रम में एक दो व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर दिखाई दे रही है। उसके आधार पर घटनास्थल के कुछ दूर पर रह रहे सेवानिवृत्त आर्मी मैन के घर की जांच की गई। जहां से एक रिवाल्वर और तेरह जिंदा गोली मिला है। आर्मी मैन ने पुलिस को रिवाल्वर का लाइसेंस भी दिखाया है। फिर भी पुलिस उसे जब कर जांच करने के लिए डेलहा थाना ले आइ।  थानाध्यक्ष ने कहा अब फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि लाइसेंसी रिवाल्वर से भी गोली चली है या नहीं। अगर इसकी पुष्टि जांच में होती है तो वरीय अधिकारी को अवगत कराने के उपरांत लाइसेंस को रद्द भी किया जा सकता है। फिलहाल फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.