Move to Jagran APP

रोहतास में 20 दिनों के अंदर ढाई प्रतिशत धान की खरीद, किसानों में संशय अब भी बरकरार

रोहतास जिले में लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति अब भी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए 5.89 लाख टन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक महज 12292.750 टन धान की खरीद हो पाई है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 02:55 PM (IST)
परसथुआ में औने पौने दाम पर धान बेच रहे किसान। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले में लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति  अब भी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए 5.89 लाख टन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक महज 12292.750 टन धान की खरीद हो पाई है। धान बेचने के लिए 50 हजार से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक सख्ती व सक्रियता के बाद 246 पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से अब तक महज 1693 किसानों से ही धान की खरीद हुई है। सूबे में धान खरीद के मामले में रोहतास जिला पांचवें स्थान पर चल रहा है।

loksabha election banner

खरीद में तेजी लाने की चल रही कवायद

प्रशासन के दबाव व खरीद एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद मौसम के बिगड़ते मिजाज से धान अधिप्राप्ति अबतक पूरी गति नहीं पकड़ सकी है। जैसे-जैसे धान खलिहान में आ रहे हैं,  किसान उसे पैक्सों पर पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। इसके बावजूद लक्ष्य प्राप्ति पर संशय के बादल अभी छंटे नहीं हैं। गत वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाम कवायदों के बावजूद 60 प्रतिशत के आसपास ही खरीदारी हो पाई थी।

क्या है प्रक्रिया

पैक्स गोदामों पर डाटाबेस से जुड़े किसान अपना धान स्वयं अपने बोरों में भरकर लाएंगे। जहां नमी मापक यंत्रों से उसकी जांच की जाएगी। धान खरीद के बाद पैक्स अध्यक्ष किसानों को प्राप्ति रसीद देंगे। उसके बाद किसानों को 1868 रुपए प्रति क्विटल की दर से चेक काट कर सीसी देने वाले बैंक को उपलब्ध कराएंगे। जहां से किसानों की खाता में उनके धान के कीमत की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

जिला सहकारिता पदाधिकारी समरेश कुमार ने बताया कि गत एक सप्ताह में जिले में धान अधिप्राप्ति ने तेजी पकड़ी है। 12 हजार एमटी से अधिक धान की खरीद की गई है। आने वाले दिनों में और तेजी पकड़ेगी। खरीद के लक्ष्य को पाने के लिए विभाग पूरी तरह से संकल्पित है। प्रयास है कि सभी पंजीकृत किसानों के धान की खरीद की जा सके।

जिले में सोमवार तक प्रखंडवार धान खरीद की स्थिति

प्रखंड           किसान       धान खरीद (एमटी में)

अकोढ़ीगोला     120         948.900

बिक्रमगंज        39          257.300

चेनारी             74          819.450

दावथ             63          414.700

डेहरी              97          562.500

दिनारा          194        1586.300

काराकाट          82         484.100

करगहर         193        1048.300

कोचस           240       1917.100

नासरीगंज        18           84.500

नौहट्टा           44        364.700

नोखा               46        254.600

राजपुर             39        272.600

रोहतास            36       272.600

संझौली            26       177.000

सासाराम         174     1364.800

शिवसागर        153     1068.900

सूर्यपुरा            चार         16.100

तिलौथू             51       364.600

कुल            1693    12292.750


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.