विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Draupadi Murmu: गया में छात्रों को कई अहम सीख दे गईं राष्ट्रपति मुर्मू, आप भी पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 20 Oct 2023 08:06 AM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2023 03:16 PM (IST)

President Droupadi Murmu Gaya Visit दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। ...और पढ़ें

महाबोधि मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा। जागरण
महाबोधि मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा। जागरण

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू टिकारी के पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भाग लेंगी
  2. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर के चप्पे चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, गया। President Droupadi Murmu in Gaya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचीं। वहां से सड़क मार्ग से बोधगया आईं और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टिकारी के पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपना संबोधन भी दिया।

छात्राओं की सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई खुशी

गया के दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करने वालों को बहुत बहुत बधाई। सबसे खास बात यह है कि उपाधी लेने में 103 में से 66 लड़कियां हैं। इसके अलावा स्वर्ण पदक विजेताओं में भी 25 में से 18 छात्राएं ही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान बाबा साहेब, सच्चिदानंद सिन्हा,राजेंद्र प्रसाद से लेकर चाणक्य,आर्यभट्ट के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बिहार की उद्यमिता की प्रशंसा की।

डेटा साइंस और ए आई को बढ़ावा मिले: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डेटा साइंस और ए आई को बढ़ावा देना चाहिए। वंचित वर्गों के बच्चों को तैयारी करवाकर प्रशासनिक अफसर बनाने का प्रयास सराहनीय है।

गया में 2600 वर्ष पहले सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्त किया। समुद्रगुप्त के शासन काल में श्रीलंका से बौद्ध भिक्षुओं का दल आया था।

द्रौपदी मुर्मू ने नालंदा व उदंतपुरी विश्वविद्याय की चर्चा की

द्रौपदी मुर्मू ने नालंदा व उदंतपुरी विश्वविद्याय की चर्चा की। नालंदा महाविहार आचार्य शीलभद्र के नेतृत्व में फला फूला। यहां की लाइब्रेरी समृद्ध थी। देश की प्रतिभा विश्व के अनेक देशों में योगदान कर रही हैं। हम अभी पांचवीं अर्थ व्यवस्था हैं, शीघ्र तीसरा स्थान लेंगे। विद्यार्थियों से कहा कि प्राकृतिक संपदा का कम से कम उपयोग करें और संरक्षण करें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आप विद्यार्थी हमारी समृद्ध परंपरा के संवाहक हैं। अपने विकास के साथ समाज कल्याण करें। इससे निजी प्रगति का भी मार्ग प्रशस्त होता है। कर्मयोगी की तरह आगे बढ़ते हुए, समाज, राज्य व देश को आगे बढ़ाएं।

आज ही दिल्ली लौटेंगी महामहिम मुर्मू

दीक्षा समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ही दिल्ली लौट जाएंगी। वहीं राष्ट्रपति के गया आगमन से पहले चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: सुनिए स्वास्थ्य मंत्री जी! बिहार के इस सरकारी अस्पताल में छेनी-हथौड़ी से होता है पोस्टमॉर्टम, एक्सपर्ट डॉक्टरों की भी कमी

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: ठंड की दस्तक के बीच फिर बदला मौसम, पटना समेत कई इलाकों में गर्मी का अहसास