इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:11 PM (IST)
गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर के चौक स्थित इंदिरा गांधी स्मृति स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, मो.जुबैर अहमद, युगल किशोर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार निराला, विद्या शर्मा, मदीना खातुन, प्रदीप शर्मा, डॉ.गगन मिश्र, ओंकार नाथ सिंह, बाबू लाल सिंह, रणजीत सिंह, सुमंत कुमार, केके गुप्ता, प्रो.विजय कुमार मिठु, शशि किशोर शिशु, प्रो.अरूण कुमार प्रसाद, शिव कुमार चौरसिया एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद गुप्ता आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें