पांच सरकारी विद्यालयों में होगा स्मार्ट क्लास का संचालन
निजी विद्यालयों की तर्ज पर अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी स्मार्ट क्लास चलेगी।
गया। निजी विद्यालयों की तर्ज पर अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी स्मार्ट क्लासेज चलाने का निर्णय लिया गया है। अभी प्रारंभिक तौर पर पांच सरकारी विद्यालयों में प्रयोग के रूप में स्मार्ट क्लास 16 जनवरी से शुरू होगा।
स्मार्ट क्लास चलाने का निर्णय बीते वर्ष 28 दिसंबर को डीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। डीईओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार +2 जिला स्कूल, +2 रामरूचि बालिका उच्च विद्यालय, +2 अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय, +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बोधगया एवं + 2 यशवंत उच्च विद्यालय खिजरसराय में स्मार्ट क्लास चलाएं जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए संबंधित विद्यालय को एक एलईडी, एक लैपटॉप या कंप्यूटर दिया जाएगा। उपकरणों की खरीदारी के लिए निविदा निकाली जा रही है। स्मार्ट क्लासेज के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा विकास कोष से राशि खर्च की जाएगी।