Move to Jagran APP

गया में गश्ती वाहन पलटा, थानाध्यक्ष समेत सात घायल

जिले के चेरकी थाने का गश्ती वाहन गुरुवार की देररात गश्त के दौरान पलट गया। दुर्घटना में थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित सात जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:12 AM (IST)
गया में गश्ती वाहन पलटा, थानाध्यक्ष समेत सात घायल
गया में गश्ती वाहन पलटा, थानाध्यक्ष समेत सात घायल

गया । जिले के चेरकी थाने का गश्ती वाहन गुरुवार की देररात गश्त के दौरान पलट गया। दुर्घटना में थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित सात जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार जेपीएन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। एसएसपी ने बताया कि चेरकी थानाध्यक्ष राजू कुमार जवानों को लेकर शब-ए-बरात की गश्ती में निकले थे। इसी बीच उनका वाहन गया-चेरकी मार्ग पर पलट गया। इसमें थानाध्यक्ष सहित सात पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। सिपाही रंजीत कुमार व चालक को गंभीर चोट लगी है। अन्य घायलों में वीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, चंद्र कुमार और देवराज शामिल हैं। वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली थानाध्यक्ष रामाकात तिवारी, रामपुर थानाध्यक्ष प्रशात कुमार सहित पुलिस लाइन के कई जवान भी पहुंचे। बताया गया कि चालक व सिपाही की हालत गंभीर है। शेष अन्य को हल्की चोटें लगी हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.