पितृपक्ष मेला में पहुंचा पश्चिम बंगाल का स्नैचिंग गिरोह, पुलिस ने 13 चोर-उचक्कों को किया गिरफ्तार
पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी में पश्चिम बंगाल के एक स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह ...और पढ़ें

पुलिस ने 13 चोर-उचक्कों को किया गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पितृपक्ष मेला में पश्चिम बंगाल का स्नैचिंग गिरोह सक्रिय।
पुलिस ने गिरोह के 13 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
AI कैमरे और पिंडदानी शिकायत से मिली मदद।
जागरण संवाददाता, गयाजी। पितृपक्ष मेला में पश्चिम बंगाल का स्नैचिंग गिराेह ने दस्तक दे दी है। गिरोह जुड़े 13 सदस्यों की गिरफ्तार से खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार 13 लोगों को जेल भेज दिया है। गिरोह के 13 सदस्यों की गिरफ्तार के बाद पुलिस का कान खड़े हो गए हैं। मेला के दौरान विशेष चौकसी बरता जा रहा है।
तीन महिला और तीन पुरुष की गिरफ्तार विष्णुपद थाना क्षेत्र के देवघाट और विष्णुपद मंदिर परिसर से की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव ने बताया कि पिछले दो दिनों में महिला-पुरूष समेत 13 लोगों को बैग काटने और स्नैचिंग गिरोह से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है।
सभी सदस्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले
गिरफ्तार सभी सदस्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रत्येक साल पितृपक्ष मेला में गया में पिंडदानियों का समान गायब करने, नगदी एवं आभूषण गायब करने के लिए आते हैं। जहां भी इस तरह मेला लगता है, वहां पर गिरोह से जुड़े लोग जाते हैं। वैसे मेला क्षेत्र में वारदात को अंजाम देते हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह से जुड़े शातिरों की पकड़ने के लिए पिंडदानी की शिकायत, एआई युक्त सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही है। बताया गया कि एआई कैमरा में पूर्व में घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों की तस्वीर डाली गई है।
कंट्रोल रूम में सिस्टम को करता है अलर्ट
शातिर लोग जैसे ही एआई कैमरा के रेंज में आता है, कंट्रोल रूम में सिस्टम को अलर्ट करता है। इससे शातिर को वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को वॉकी-टॉकी मदद से सूचना देकर पकड़ा जाता है। अभी भी गिरोह से जुड़े गिरोह के सदस्याें बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।
