Move to Jagran APP

बुडको की लापरवाही से शहर के लोग परेशान

गया शहर वासियों को पानी पिलाने का जिम्मा नगर निगम का था। लेकिन सरकार ने यह जिम्मेवारी नगर निगम से लेकर बुडको को दे रखी है। जो शहर में दो वर्षों से जलापूर्ति कर रहा है। साथ ही जलापूर्ति को लेकर शहर में पाइपलाइन का विस्तार एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:35 PM (IST)
बुडको की लापरवाही से शहर के लोग परेशान

गया : शहर वासियों को पानी पिलाने का जिम्मा नगर निगम का था। लेकिन सरकार ने यह जिम्मेवारी नगर निगम से लेकर बुडको को दे रखी है। जो शहर में दो वर्षों से जलापूर्ति कर रहा है। साथ ही जलापूर्ति को लेकर शहर में पाइपलाइन का विस्तार एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। लेकिन बुडको ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की सड़कों पर गड्ढा करके छोड़ दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

शहर के दक्षिणी दिशा स्थित माड़नपुर मोहल्ला में गया-बोधगया सड़क मार्ग पर डेढ़ महीने से ऐसी स्थिति है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर यह गड्ढा किया गया है। जिससे आसपास के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर किए गए गड्ढे में गिरकर लोग जख्मी हो रहे है। थोड़ी सी बारिश में पैर फिसलने लगता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। क्योंकि पैर फिसलने के कारण कई महिलाएं गड्ढे में गिरकर जख्मी हो गई है। मोहल्ले निवासी राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि एक महीने से कछुए की चाल से काम किया जा रहा है। अगर पूरे दिन काम होता तो यह नौबत नहीं बनती। गड्ढे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

गड्ढे के कारण रोज लग रहा जाम

घुघरीटांड बाइपास शहर में प्रवेश करने का प्रमुख मार्ग है। लेकिन गड्ढे के कारण वाहन नहीं आ-जा रहे हैं। इसके कारण नारायणी पुल से लेकर विष्णुपद थाना तक सुबह से दोपहर तक जाम लगा रहता है। जाम के कारण कोरोना काल में शारीरिक दूरी का पालन बिल्कुल नहीं हो रहा है। जाम में घंटे-दो घंटे लोग फंसे रहते हैं। फोटो - 29

बुडको द्वारा शहर में किए जा रहे जलापूर्ति कार्य में घोर लापरवाही हो रही है। करीब चार सौ करोड़ रुपये का कार्य में आधा भी काम पूरा नहीं किया गया है। साथ ही शहर में जगह-जगह पर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। थोड़ी से बारिश होने से पूरा शहर कीचड़ में तब्दील हो जाता है। बुडको के पदाधिकारियों को कई बार फटकार लगाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर ------------------ फोटो - 30

बुडको ने शहर को बर्बाद कर छोड़ रखा है। शहर में स्थित 53 वार्ड में सड़क को कई महीने से काटकर छोड़ दिया गया है। इससे शहरवासियों को परेशानी हो रही है। अगर एक महीने में सड़क नहीं बनी तो बुडको के विरुद्व हाई कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। वीरेंद्र कुमार, मेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.