लोजपा छोड़ छह दर्जन से अधिक नेताओं ने थामा हम पार्टी का दामन
जागरण संवाददाता, गया : लोजपा से त्यागपत्र देकर छह दर्जन से अधिक नेता हम पार्टी में शामिल हो
जागरण संवाददाता, गया : लोजपा से त्यागपत्र देकर छह दर्जन से अधिक नेता हम पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। मिलन समारोह का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री के गोदावरी मोहल्ला स्थित आवास पर किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि लोजपा के सभी प्रकोष्ठ के लोग हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। हम पार्टी कभी सत्ता परिवर्तन पर विश्वास नहीं करता। हम काम पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे शासनकाल में 34 योजनाओं पर निर्णय लिया गया था। इन योजनाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तोड़-मरोड़ अलग योजना बना रहे हैं। फल्गु नदी में वियर बांध को लेकर हम ने साढ़े सात करोड़ रुपये का आवंटन कर रखा था। मुख्यमंत्री ने इसको घटाकर एक सौ करोड़ रुपये की राशि दी। इतनी कम राशि में वियर बांध का निर्माण संभव नहीं है। इस मौके पर विधान पार्षद संतोष मांझी, पूर्व मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष टुटु खां, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडे, अरशद परवेज आदि मौजूद थे।
------------
इन्होंने ने बदला पाला
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. तौसीफुर रहमान खां, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, लेबर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशिकांत पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अब्दुस्सालम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर उर्फ पप्पू खां, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रणजीत पासवान, जिला महासचिव शमीम साह, आफताब आलम, जिला संगठन सचिव राधा स्वामी, अरविंद कुमार, अखिलेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष मो. अबू कलाम आजाद, जिला संगठन सचिव मो. सरफराज खां, डबलू सिंह, मो. फखरुद्वीन, अजीत सिंह गहलौत, शशिकांत, परवीन कुमार सहित कई सदस्यों के साथ प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हुए।