ट्रैक्टर से गिरने के बाद चक्के के नीचे दबने से एक युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
नवादा में ट्रैक्टर से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के स्वजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया में सोमवार शाम की घटना है।
जेएनएन,नवादा\गया। रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया स्थित वार्ड 10 में सोमवार की शाम ट्रैक्टर से गिरने के बाद उसके चक्के से दबाकर एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान पुरानी हरदिया के वार्ड नंबर 10 के निवासी स्व. दिलीप राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्र उदय राजवंशी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक की चितरकोली पंचायत निवासी बसंत सिंह के पुत्र पवन सिंह का इलाज किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि शाम को लगभग 7 बजे सूचना मिली कि पुरानी हरदिया में एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया है। स्थानीय लोगों व स्वजनों की सहायता से उसे रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल मेंडॉ.दिलीप कुमार ने जांच कर घायल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उपस्थित मृतक उदय राजवंशी के मामा ने बताया कि वह कृष्णा यादव के ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था। पवन सिंह भ्ाी उसके साथ ही मजदूरी का काम करता था। ट्रैक्टर के चालक के मनमाने ढंग से ट्रैक्टर भगाने के क्रम में गाड़ी बेकाबू हो गई। इसी क्रम में गिरकर उदय और पवन ट्रैक्टर के नीचे गिर गए। उदय का सिर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। बसंत भी में सवार रहे मजदूर गांव पहुंचने के क्रम में गिर कर ट्रैक्टर के ट्रॉली के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पवन भी जख्मी हो गया। उसे अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर हरदिया स्थित अनिल यादव के भट्ठा कि इंट तिलैया से पहुंचा कर आ रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन पुलिस कर रही है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।