Move to Jagran APP

Bihar News: सात फेरों के बीच भिड़े वर-वधु पक्ष, एक-दूसरे पर चलाए लाठी-डंडे; एक की मौत, विदाई से पहले पसरा मातम

गया जिले के बेलागंज में शुक्रवार की रात वर और वधु पक्ष के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मारपीट में कई लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। बताया गया कि डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharySat, 27 May 2023 12:45 PM (IST)
Bihar News: सात फेरों के बीच भिड़े वर-वधु पक्ष, एक-दूसरे पर चलाए लाठी-डंडे; एक की मौत, विदाई से पहले पसरा मातम
सात फेरों के बीच भिड़े वर-वधु पक्ष, एक-दूसरे पर चलाए लाठी-डंडे; एक की मौत, विदाई से पहले पसरा मातम

बेलागंज (गया), जागरण संवाददाता। गया जिले में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष के बीच घमासान छिड़ गया। दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

मामला जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के निमचक गांव का है। बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम मानपुर थाना क्षेत्र के वलना गांव से बेलागंज के निमचक गांव निवासी मिथलेश यादव के यहां बारात आई थी। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था।

वर-वधु के बीच चले लाठी-डंडे

शादी की कुछ रस्में होने के बाद बारात में आए लोग खाना खाने चले गए। इसके उपरांत एक तरफ जहां दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे थे, तो दूसरी तरफ रात लगभग दो बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर एवं वधु पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे से प्रहार करने लगे।

वर पक्ष के एक व्यक्ति की हमले में मौत

इस दौरान वर पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक डीजे संचालक बताया जा रहा है। वहीं, कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। सभी घायलों का गया शहर स्थित विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मातम के बीच पूरी हुई शादी

घटना के बाद किसी प्रकार वैवाहिक रस्में संपन्न हुई और दूल्हा-दुल्हन की विदाई कर दी गयी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।