आमरण अनशन में तब्दील होने के 36 घंटे बाद भी नहीं लिया कोई सुध
टिकारी अनुमंडल कार्यालय पर 5 सूत्री मांग के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं का जारी धरना प्रदर्शन आमरण अनशन में तब्दील होने के 36 घंटे बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया। 17 आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठे हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:53 AM (IST)
टिकारी : अनुमंडल कार्यालय पर 5 सूत्री मांग के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं का जारी धरना प्रदर्शन आमरण अनशन में तब्दील होने के 36 घंटे बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया। 17 आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिनमें से कुछ की हालत बिगड़ने की स्थिति में है। प्रशासन के इस रवैये पर आशा कार्यकर्ता संघ ने गहरी नाराजगी प्रकट की है। आंदोलन को लेकर त्रिपाठी गुट के स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की घोर निदा की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें