Move to Jagran APP

बिहार में नीतीश सरकार नहीं करा रही गौ-रक्षा कानून का पालन : कामेश्वर चौपाल

गया। विश्व हिदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गो-पालन करना हमारी पुरानी पद्धति और संस्कृति रही है। पहले और अब भी नवजात अपनी मां का दूध पीता है इसके बाद गाय का दूध सेवन करता है। गाय को पूरा विश्व माता कहता है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। बिहार में गो-हत्या की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:47 PM (IST)
बिहार में नीतीश सरकार नहीं करा रही गौ-रक्षा कानून का पालन : कामेश्वर चौपाल

गया। विश्व हिदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि गो-पालन करना हमारी पुरानी पद्धति और संस्कृति रही है। पहले और अब भी नवजात अपनी मां का दूध पीता है, इसके बाद गाय का दूध सेवन करता है। गाय को पूरा विश्व माता कहता है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। बिहार में गो-हत्या की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

loksabha election banner

चौपाल रविवार को गया पहुंचने पर भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद, बिहार के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा के लिए कानून बना है। देश के कई प्रदेशों में यह कानून लागू किया गया है, लेकिन बिहार में नीतीश सरकार गौ-रक्षा कानून सख्ती से लागू नहीं कर रही है। इस दौरान पूछने पर उन्होंने कहा कि जो लोग गाय की हत्या कर रहे हैं, वह अपनी माता की हत्या करते हैं। उनके अंदर कानून का भय नहीं है। राज्य सरकार को चाहिए कि पूरे प्रदेश में गौ-रक्षा कानून को सख्ती से लागू कराए। विहिप और गो-रक्षा संवर्धन समिति अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रमुख संगठन विहिप, बजरंग दल सहित अन्य संगठन गौ-रक्षा कानून लागू कराने के लिए नीतीश सरकार पर दबाव बनाएंगे। पहले जो भी अनधिकृत बूचड़खाना चल रहे हैं, उसे बंद कराना है। इससे पहले विहिप के संगठन के दृष्टिकोण से उत्तर व दक्षिण बिहार के प्रत्येक जिलों से करीब 55 व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.