नक्सली संगठन के लिए हथियार बनाने वाला हार्डकोर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कोंच/परैया : परैया थाना क्षेत्र के इंग्लिश रेल गुमटी से गिरफ्तार नक्सली मुन्ना यादव उर्फ
संवाद सूत्र, कोंच/परैया : परैया थाना क्षेत्र के इंग्लिश रेल गुमटी से गिरफ्तार नक्सली मुन्ना यादव उर्फ रंजीत यादव प्रतिबंधित नक्सली संगठन को हथियार बनाकर आपूर्ति कराता था। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ परैया के मंझियावा पंचायत स्थित सियारामपुर में मिनी गन फैक्ट्री चलाने का मामला दर्ज है। मुन्ना इस फैक्ट्री में तैयार हथियार नक्सलियों को उपलब्ध कराता था। मुन्ना यादव उर्फ रंजीत यादव के बारे में पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि नक्सली कार्रवाईयों में संलिप्त रहकर अपने हार्डकोर के लिए आर्म्स बनाता है और उसे उपलब्ध कराता है। पिछले कई दिनों से पुलिस मुन्ना की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद शनिवार की शाम पुलिस सशस्त्र सीमा बल की 29 वीं बटालियन की कोंच कैंप के इंस्पेक्टर आदित्य कुमार ने मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और उसे धर दबोचा। इंस्पेक्टर आदित्य के नेतृत्व में सीआरपीएफ 159 वीं बटालियन की टीम, पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त छापामारी की गई।
परैया थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुन्ना यादव हार्डकोर नक्सली है। जो सियारामपुर में मिनी गन फैक्ट्री चलाता है जिसमें हथियार निर्माण और इसकी मरम्मत का कार्य करता है। इसके खिलाफ 2016 में काड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी मामले में परैया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी रामदयाल को दो माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।