दिव्यांग की गला दबाकर हत्या
थाना क्षेत्र के माफा गांव निवासी मुंशी यादव के इकलौते दिव्यांग पुत्र अशोक यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
गया। थाना क्षेत्र के माफा गांव निवासी मुंशी यादव के इकलौते दिव्यांग पुत्र अशोक यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को दौलतपुर गाव के समीप सड़क के किनारे फेंक दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया मृतक की सास ममता देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनका दामाद अशोक यादव(35) दाया पैर से दिव्यांग था। मृतक के पिता दो भाई हैं। सास का आरोप है कि संपत्ति की लालच में मृतक के चाचा बालेश्वर यादव एवं उनकी पत्नी सिबिया देवी के साथ उनके तीनों बेटे गुड्डू, फोटू और लल्लू ने मिलकर दामाद की हत्या के बाद शव को फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के सास का यह भी आरोप है कि चाचा, चाची एवं चचेरा भाइयों ने उसके पिताजी पर संपत्ति अपने नाम करने के लिए कई बार दबाव बनाया था। जिसका मृतक विरोध करता था।
वहीं, मृतक के पिता पर भवह के साथ नाजायज संबंध का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण मृतक के पिता भी कुछ नहीं बोलते थे। मृतक का छह माह की बेटी है। पत्नी मानसिक दिव्यांग बताई जाती है।
थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अशोक यादव की गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत हो रहा है। मृतक की सास ने हत्या का आरोप चाचा, चाची व चचेरे भाइयों पर लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।