फल्गु किनारे पुलिस को मिला खून लगा कपड़ा
अंजना हत्याकांड में साक्ष्य इकट्ठा करने को पुलिस रविवार को फल्गु के तट पर पहुंची। सूत्रो
गया। अंजना हत्याकांड में साक्ष्य इकट्ठा करने को पुलिस रविवार को फल्गु के तट पर पहुंची।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहां कचरे के ढेर में खोजबीन के दौरान पुलिस को खून लगे कपड़े मिले हैं। उसे जांच के लिए ले जाया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि कपड़ा अंजना का है या किसी और का। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पटवा टोली पेहानी से पिछले साल 28 दिसंबर से लापता अंजना का शव 6 जनवरी को बकसरिया टोले के समीप झाड़ी से मिला था। उसी के ठीक सामने करीब 400 गज की दूरी पर खून लगे वस्त्र होने की जानकारी पर पुलिस वहां गई थी। पुलिस ने अंजना हत्याकांड को ऑनर किलिंग बताते हुए उसके पिता व उनके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद से पटवाय समाज आंदोलित है। मामला तूल पकड़ने के बाद अब इसकी उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। खुद डीआईजी दो-दो बार घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय की इस कांड पर सीधी नजर है। पुलिस रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर चुकी है।