पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय
स्ावाद सहयोगी, शेरघाटी : जदयू पार्टी को बूथ स्तर तक विस्तार करें। संगठन को मजबूत और धारद
स्ावाद सहयोगी, शेरघाटी : जदयू पार्टी को बूथ स्तर तक विस्तार करें। संगठन को मजबूत और धारदार बनाएं। 2019 का चुनाव माथे पर है। गाव-गांव में जनता तक पहुंचे और लोगों को सरकार के सात निश्चय और नीतियों से अवगत कराएं।
ये बातें रविवार को एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अभिराम शर्मा ने कही। जदयू के पूर्व विधायक रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अनुमंडल में जदयू सशक्त है, लेकिन इसे और मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता क्रियाशील हो जाएं।
विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव ने कहा कि बूथ के साथ हर घर तक पहुंचकर मुख्यमंत्री के निश्चय कार्य को देखें और कार्यान्वित कराने में सहयोग करें। किसी भी स्थान पर अगर गड़बड़ी हो तो अधिकारी को जानकारी दें। मौके पर जिलाध्यक्ष शौकत अली ने भी अपनी बात रखी। राजद नेता मो कजरू ने पार्टी छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को विनोद दागी, प्रकाशराम पटवा, रौशन पटेल, राजेश कुमार राजू, संजय गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने संबोधित किया।