Move to Jagran APP

बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने पर जोर

संवाद सूत्र, फतेहपुर : भाजपा बूथ प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के झुरांग पंचायत

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM (IST)
बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने पर जोर
बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने पर जोर

संवाद सूत्र, फतेहपुर : भाजपा बूथ प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के झुरांग पंचायत के शक्ति केंद्र में हुई। इसमें पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान उपस्थित थे। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, प्रभारी, बीएलओ टू, बूथ महामंत्री को बूथ स्तरीय कमेटी को मजबूत करने पर जोर दिया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों तक पहुंचाने की अपील की। लोकसभा और विधानसभा विस्तारक योगानंद घोष ने बूथ कमेटी सदस्यों से कहा कि जहा भी बूथ कमेटी कमजोर है मजबूत करने के लिए प्रयास करें। हर बूथ के पांच स्थानों पर कमल का चिह्न बनाना सुनिश्चित करें। घोष ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम आगामी 26 सितंबर तक चलेगा। बैठक में नौडीहा-झुराग पंचायत शक्ति केंद्र के प्रभारी चंद्रिका साव, सुरेन्द्र रविदास, महेन्द्र साव, अर्जुन साव, राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य बूथ कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.