गया शहर में निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति का मेयर व डिप्टी मेयर ने लिया जायजा
गया। नगर निगम शहरवासियों को कई नई सौगात देने जा रहा है। निगम की ओर से वित्तीय 2020-21 में कई योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। उनमें से कई का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।
गया। नगर निगम शहरवासियों को कई नई सौगात देने जा रहा है। निगम की ओर से वित्तीय 2020-21 में शुरू कराई गई कई योजनाएं लगभग पूरी हो गई हैं। कंडी नवादा में चिल्ड्रन पार्क, गांधी मैदान स्थित चिल्ड्रेन पार्क व ओपेन जिम, रुक्मिणी सरोवर स्थित नौका विहार, ब्रहम सरोवर में लाइट एंड साउंड, कचरे के निष्पादन के साथ ईट व रस्सी का निर्माण किया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का कार्य देखने पहुंचे।
सर्वप्रथम उन्होंने गांधी मैदान में बन रहे पार्क व ओपेन जिम का जायजा लिया। इस दौरान डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त ने संबंधित संवेदक को काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया। डिप्टी मेयर ने बताया कि गांधी मैदान स्थित ओपेन जिम में व्यायाम के लिए कई उपकरण लगाए गए हैं। बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी बन रहा है। कार्य लगभग अंतिम चरण में है। शहरवासियों के लिए ओपेन जिम व चिल्ड्रेन पार्क निशुल्क रहेगा। जल्द ही कचरे से तैयार की जाएगी रस्सी :
मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त निरीक्षण के लिए नैली स्थित डंपिग यार्ड भी पहुंचे। यहां के प्लांट में कचरे के निष्पादन के लिए कई मशीन लगा दी गई हैं। मेयर ने बताया कि 33 साल के एकत्रित कचरे को निष्पादित कर जैविक खाद तैयार की जा रही है। दो साल पूर्व हमने यह संकल्प लिया था कि पहाड़ बने कचरे का निष्पादन किया जाएगा। एक सप्ताह बाद शहर के लोग कर सकेंगे नौका विहार :
शहर के रुक्मिणी सरोवर में एक सप्ताह के बाद शहर के लोग नौका विहार का आनंद उठा सकेंगे। मेयर ने कहा कि नौका विहार के लिए अभी पांच नाव आई हैं। कुछ दिनों के बाद संख्या में वृद्धि हो जाएगी। साथ ही सरोवर में बच्चों के खेलने के लिए कई उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद विनोद यादव, अशोक कुमार, सफाई प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद सहित अन्य थे।