म्यांमार गृह मंत्रालय के उपमंत्री ने किया बुद्ध को नमन
जागरण संवाददाता, बोधगया : म्यांमार गृह मंत्रालय के उप मंत्री मेजर जनरल आउंग थु शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बोधगया : म्यांमार गृह मंत्रालय के उप मंत्री मेजर जनरल आउंग थु शुक्रवार को दोपहर बाद नई दिल्ली से बोधगया पहुंचे। ओटीए की सुरक्षा के बीच मेजर जनरल विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। जहां भंते धर्मेन्द्र व गजेन्द्र कुमार ने खादा देकर आगवानी की। मेजर जनरल महाबोधि मंदिर के गर्भगृह और पवित्र बोधिवृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना कर नमन किया। उसके बाद मंदिर परिसर स्थित मुचलिंद सरोवर व रत्नगृह का परिभ्रमण किया। उन्हें पूजा-अर्चना व परिभ्रमण के दौरान मंदिर के महत्व की जानकारी वर्मीज विहार के भिक्षु ने वर्मीज भाषा में दी। मेजर जनरल रात्रि प्रवास के बाद शनिवार को आसपास के स्थलों का परिभ्रमण कर दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें