गया कॉलेज में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा हुआ अनावरण, वीसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद बोले- युवा राष्ट्र के धरोहर हैं
गया कॉलेज के प्रांगण में शहीद भगत सिंह के मूर्ति का अनावरण मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कॉलेज के सीवी रमन सभागार में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, गया। गया कॉलेज के प्रांगण में शहीद भगत सिंह के मूर्ति का अनावरण मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कॉलेज के सीवी रमन सभागार में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद शहीदों को नमन करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र का धरोहर है। साथ ही साथ युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं पत्थर है। जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु,राम प्रसाद बिस्मिल की चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।
गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा शहीदे आजम भगत सिंह की जीवन वृतांत करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के कारण हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा है। इनसे युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रमों में छात्रों की भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर गया कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद कुमार सिंह हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्ण नंदन यादव, डॉ.आरकेपी यादव, पूर्व बरसर एसआर रस्तोगी, पाली विभाग के अध्यक्ष बृज भूषण प्रधान सहायक अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार सिंह एवं सभी विभाग के अध्यक्ष सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने की। उक्त जानकारी गया कॉलेज के मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने दी।