Move to Jagran APP

चंदौती में दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी, 11 उपद्रवी किए गए गिरफ्तार

गया। चंदौती थाना क्षेत्र के नसिरपुर गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लो

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:42 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:42 AM (IST)
चंदौती में दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी, 11 उपद्रवी किए गए गिरफ्तार

गया। चंदौती थाना क्षेत्र के नसिरपुर गांव में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। मारपीट व पथराव में कई लोग जख्मी होने की सूचना है। जख्मी लोग अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चंदौती थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ गांव में पहुंचे। जहां उपद्रव करने वाले 11 लोगों को धर दबोचा। जिसे पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। इसमें 94 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इन उपद्रवियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में शांति है। पुलिस लगातार घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इस मामले में कुछ घायल होने की सूचना पुलिस को मिली है। लेकिन घायल व्यक्ति पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं। क्या है मामला :

loksabha election banner

चंदौती थाना क्षेत्र के नसिरपुर गांव से पश्चिम में स्थित 13 कट्ठा आम गैरमजरूआ जमीन है। जिसे शकील अहमद द्वारा जोता जा रहा था, जिसे लेकर द्वितीय पक्ष द्वारा इसका विरोध किया गया। इसे लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। बढ़ते विवाद को लेकर चंदौती थाना के सहयोग के लिए दंगा नियंत्रण वाहन सहित पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। इस मामले में पुअनि बच्चू प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

-----

इनकी हुई गिरफ्तारी :

दो पक्षों के बीच हुए विवाद को समाप्त करने को लेकर ध्वनि विस्तार से निर्देश पुलिस पदाधिकारी द्वारा दिया जा रहा था। लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। तब थानाध्यक्ष अजय कुमार खुद घटनास्थल पर कमान संभाल रखे थे। पुलिस ने खदेड़कर दंगा बल के सहयोग से 11 व्यक्ति को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति में आनंद शर्मा, रामविलास शर्मा, बजरंगी शर्मा (सभी पुनेश्वर मिस्त्री उर्पु इंद्रदेव मिस्त्री), मदन यादव, बुटा यादव (दोनों पिता सूरज यादव), धर्मजय पासवान पिता लाला पासवान, मो. इश्तेयाक उर्फ गुडडू पिता ऐहसान अहमद, मो. शाहजहां पिता स्व. सुलतान अहमद, इम्तेयाज अहमद पिता कलामुद्दीन, शकील अहमद पिता हाजी कमरूद्धीन, मो. शकील पिता हाजी वकील सभी ग्राम नसिरपुर थाना चंदौती को पकड़ा गया।

------

94 लोगों को बनाया नामजद, 50 अज्ञात :

घटनास्थल पर स्थानीय चौकीदार व दफादार से उपद्रवियों को चिंहित कराया गया। इसमें कैल मिस्त्री, विलास मिस्त्री, विजय मिस्त्री, अजय मिस्त्री, शक्ति मिस्त्री, मोती लाल यादव शामिल थे। ये लोग सब फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों के हंगामा के कारण विधि व्यवस्था भंग हुई। साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसलिए पुलिस पदाधिकारी बच्चू प्रसाद के बयान पर दोनों पक्ष की ओर से चिंहित करते हुए 94 लोगों को नामजद बनाया गया है। साथ ही 50 लोगों अज्ञात शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.