कई विभाग के अधिकारी व कर्मियों को लगाई फटकार, काम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: विधायक
गया जिले के अतरी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने मोहड़ा ब्लाक के सभी पदाधिकारियों एंव कर्मियों के साथ बैठक की और बारी बारी से सभी कर्मियों के कार्य की जानकारी ली।
गया, जेएनएन। गया जिले के अतरी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने मोहड़ा ब्लाक के सभी पदाधिकारियों एंव कर्मियों के साथ बैठक की और बारी बारी से सभी कर्मियों के कार्य की जानकारी ली। जानकारी के उपरांत बैठक में मौजूद सभी कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा कि जनता को टहलाने वाले कर्मियों को किसी भी हाल मे बक्सा नहीं जाएगा। सभी विभाग के कर्मी अपने अपने जिम्मेवारी के साथ कार्य करें ।
प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी
छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को जाति, आय, आवासीय बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें कई दिनों तक ब्लॉक का चक्कर काटना पड़ता है। इसीलिए कर्मचारी हर हालात में हर दिन ब्लॉक में बैठे। इंदिरा आवास सहायकों को कड़ी फटकार लगाते हुए गरीब लोगों को ही इंदिरा आवास पास करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि अमीर लोगों को पैसा लेकर इंदिरा आवास पास कर दिया जाता है और गरीब लोग उसी झोपड़ी में रहने को विवश है। विधायक ने अंचलाधिकारी सुनील कुमार से पंडितपुर सहारे नोडिया सीतारामपुर जाने वाली रास्ता को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते 5 गांव के रास्ता नहीं बन पा रहा है।
बाहर पलायन कर रहे मजदूर
मोहडा प्रखंड के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि जो मजदूर लोग बाहर पलायन कर गए हैं उनका अनाज डीलरों के पास स्टॉक नहीं है उसकी जांच आपूर्ति पदाधिकारी नेहा छवि से करने को कहा। प्रमोद सिंह ने बीसीओ को प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहने और किसी तरह की कोई सूचना किसानों को नहीं देने का शिकायत विधायक से किया। जिसके बाद बीसीओ ने बताया कि अगली बार से ऐसी कोई गलती नहीं होगी। विधायक ने बीसीओ को 3 दिन प्रखंड मुख्यालय में रहने का आदेश दिया। ताकि किसान को ब्लॉक का चक्कर नहीं काटना पड़े। सेवतर और सारसु पंचायत में इंदिरा आवास सहायकों के द्वारा मनमानी पैसा तसिलने का आरोप आरजेडी के कार्यकर्ता बैजू यादव के द्वारा लगाया गया। विधायक ने मनरेगा पीओ संतोष कुमार से मोहड़ा प्रखंड में जितने भी पशु शेड और बकरी शेड बनाया गया है उसका लिस्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया। मोहड़ा बीडीओ शंभू चौधरी सीओ सुनील कुमार मनरेगा पीओ संतोष कुमार आपूर्ति पदाधिकारी नेहा छवि मोहड़ा प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव अतरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव बैजू यादव लवकुश कुमार प्रमोद सिंह मनीष कुमार कारू यादव के साथ कई लोग मौजूद थे।