महुआ लदी बाइक जब्त, कारोबारी फरार
झारखंड से महुआ लेकर डोभी की ओर आ रही बाइक को डोभी पुलिस ने शनिवार को धिरजा पुल के पास से पकड़ लिया। डोभी-चतरा सड़क मार्ग में डोभी थाने के पुलिस के गश्ती वाहन को देखकर चालक बाइक को छोड़कर भाग गया। दो बोरा में अस्सी किलोग्राम महुआ फूल को लदा था।
गया । झारखंड से महुआ लेकर डोभी की ओर आ रही बाइक को डोभी पुलिस ने शनिवार को धिरजा पुल के पास से पकड़ लिया। डोभी-चतरा सड़क मार्ग में डोभी थाने के पुलिस के गश्ती वाहन को देखकर चालक बाइक को छोड़कर भाग गया। दो बोरा में अस्सी किलोग्राम महुआ फूल को लदा था। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया बाइक के मालिक का पता किया जा रहा है।
पुलिस ने नक्सली को पकड़ा
संवाद सूत्र,डोभी : एसएसबी और डोभी पुलिस के संयुक्त अभियान में शुक्रवार की रात्रि में लक्षनैती गाव से कपिल यादव को गिरफ्तार किया। कपिल यादव पूर्व में नक्सली काडों का आरोपित रह चुका है। फिलहाल न्यायालय के द्वारा इसे बेल दिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि डिप्टी कमाडेंट एसएसबी बिक्रम सिंह पठानिया के इस अभियान में गिरफ्तार किया गया। कपिल यादव से पूछताछ के बाद छोड़ दिया जायेगा। फिलहाल डोभी थाना में पूछताछ जारी है।