विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहाय-खाय के द‍िन गया की नदी में मिले भगवान भास्कर, भैंस निकालने उतरे ग्रामीणों को दिखी सूर्य प्रतिमा

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:57 AM (GMT+05:30)

छठ महापर्व के नहाय-खाय के दिन गया की नेरा नदी में भगवान सूर्य की प्रतिमा मिली। भैंस निकालने गए ग्रामीणों ...और पढ़ें

खेरा नदी से निकली सूर्य की मूर्ति ल‍िए ग्रामीण। जागरण

खेरा नदी से निकली सूर्य की मूर्ति ल‍िए ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. छठ के नहाय-खाय पर नेरा नदी में मिली प्रतिमा।

  2. भैंस निकालने के दौरान ग्रामीणों ने देखी भगवान सूर्य की मूर्ति।

  3. प्रतिमा मिलने से कोंच के कसेया घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

संवाद सूत्र, कोंच (गया)। छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर नेरा नदी में कुछ ऐसा हुआ कि देखते ही देखते पूरा इलाका श्रद्धा और कौतूहल से भर उठा।

कोंच प्रखंड के उसास देवरा स्थित कसेया घाट के समीप नदी में भगवान सूर्य की प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

छठ के मौके पर सूर्य प्रतिमा मिलने से श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह देखा गया। प्रतिमा मिलने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग मॉर्निंग वाक के लिए नदी किनारे निकले थे।

नहाय-खाय के दिन प्रत‍िमा म‍िलने से बढ़ी आस्‍था 

इसी दौरान कुछ किसानों की भैंस नदी के पानी में चली गई। ग्रामीण भैंस को बाहर निकालने के लिए नदी में उतरे। इसी क्रम में पानी के भीतर एक चमकती प्रतिमा का हाथ दिखाई दिया।

पास जाकर देखने पर पता चला कि वह भगवान सूर्य की प्रतिमा है। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में यह खबर गांव-गांव फैल गई।

महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में कसेया घाट पहुंचने लगे। लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। घाट पर भजन-कीर्तन भी होने लगा।

पुलिस भी पहुंची घाट पर

छठ के दौरान सूर्यदेव की प्रतिमा मिलने की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा मिलने की सूचना कोंच थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।नदी में प्रतिमा कैसे पहुंची, यह कब की है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रतिमा की पहचान और उसके संबंध में आगे की जानकारी मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।