कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ
प्रकाश विद्या मंदिर के खेल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा और जलभरी के साथ शनिवार को हो गया। इस मौके पर 201 कलश के साथ विशाल कलश सह शोभायात्रा निकाली गई।
टिकारी । प्रकाश विद्या मंदिर के खेल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा और जलभरी के साथ शनिवार को हो गया। इस मौके पर 201 कलश के साथ विशाल कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन स्थल से बैंड बाजे के साथ निकली कलशयात्रा शहर का भ्रमण करते हुए बेल्हड़िया मोड़ के रास्ते मोरहर नदी के पवित्र पंचदेवता घाट पहुंची, जहां संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी का अनुष्ठान कराया। सारे धार्मिक अनुष्ठान मुख्य कर्ता के रूप में सुदर्शन पुजारी जी के साथ अयोध्या से आए स्वामी प्रभंजनानंद स्वामी जी शरण महाराज के नेतृत्व में संपादित हुए। संध्या में स्वामी जी ने श्री रामकथा का वाचन किया। इस आयोजन में विवेकानंद ब्वॉयज के नीतीश, अंजनी, सुनील शर्मा, विवेक इत्यादि ने सराहनीय योगदान दिया।