गिरिडीह से प्रेमिका से मिलने गया आया युवक लापता
झारखंड के गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रोहित वर्णवाल ने अपने भाई अभिषेक कुमार के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए गया एसएसपी को आवेदन दिया है। रोहित ने कहा कि गया के मगध कॉलोनी में एक लड़की से मिलने गिरिडीह से 20 दिसंबर को निकला था। उसके बाद झारखंड अपने घर नहीं लौटा है।
गया । झारखंड के गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रोहित वर्णवाल ने अपने भाई अभिषेक कुमार के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए गया एसएसपी को आवेदन दिया है। रोहित ने कहा कि गया के मगध कॉलोनी में एक लड़की से मिलने गिरिडीह से 20 दिसंबर को निकला था। उसके बाद झारखंड अपने घर नहीं लौटा है। अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए मगध मेडिकल कॉलेज थाना गए थे, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया। चूंकि लड़की पक्ष द्वारा पहले से इस लड़के के खिलाफ एक सनहा दर्ज करा दिया है। साथ ही यह भी बताया गया कि लड़की के पिता रांची के ध्रुवा में पुलिस पदाधिकारी पद पर कार्यरत है।
पीड़ित भाई का कहना कि अभिषेक व चचेरा भाई शांतनु जो रांची स्थित अरमोरा चौक चापू टोली के किराए के मकान में रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे। बीते 20 दिसंबर को रांची से पटना हटिया से पारसनाथ गए थे। चचेरा भाई रांची लौट आया। परंतु भाई ने सूचना दी कि गया जा रहे हैं। उसने मां गायत्री देवी को को 21 दिसंबर को अपनी मां को सूचना दी कि दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं। उसके बाद से मोबाइल बंद है। 22 दिसंबर को दोस्तों से बात की तो पता चला कि अभिषेक मगध कॉलोनी में लड़की से मिलने गया है, जिससे वह प्यार करता है। सूचना पर परिजनों के साथ गया पहुंचे थे। रोहित ने आवेदन में कहा कि लड़की पक्ष ने स्वीकार किया कि अभिषेक बीते 20 दिसंबर को यहां आया था। वह गिफ्ट देकर लौट गया था। उसे समझाया गया कि यहां दोबारा नहीं आना। रोहित ने बताया कि उसके बाद भाई का कोई सुराग नहीं मिला। इधर, एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामला दर्ज कर छानबीन की जाएगी।