Kaimur Panchayat Chunav 2021: रामगढ़ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों की क्षेत्र में चहलकदमी बढ़ी
यहां एक जिला परिषद सदस्य 12-12 मुखिया व सरपंच 14 बीडीसी सदस्य 140 वार्ड और पंच का चुनाव होना है। रामगढ़ प्रखंड राजनीति के क्षेत्र काफी चर्चित हो चुका है। यहां आठवें चरण में पंचायत चुनाव 24 नवंबर को होना है।
रामगढ़ (कैमूर), संवाद सूत्र। रामगढ़ प्रखंड राजनीति के क्षेत्र काफी चर्चित हो चुका है। आठवें चरण में रामगढ़ प्रखंड में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। शनिवार से नाजीर रसीद कटना प्रारंभ हो चुका है। यहां पंचायत चुनाव आठवें चरण में 24 नवंबर को होना है। जिसके लिए बकायदा शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। 12 पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए कुल 140 मतदान केंद्र व दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नामांकन 21 से 27 अक्टूबर तक, नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्टूबर, नाम वापसी एक नवंबर तक होगा। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किया जाएगा। 24 नवंबर को मतदान और 26 को मतगणना होगी।
इसको लेकर प्रखंड के सभी संभावित उम्मीदवार अपने अपने स्तर से चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। गांवों के अलावा बाजार के चौक चौराहों तथा चाय-पान की दुकानों पर चुनावी चर्चा के बीच जीत हार के गणित में लोग उलझ जा रहे हैं। वैसे तो रामगढ़ में एक माह पहले से संभावित प्रत्याशी चुनावी अभियान में लगे हुए हैं। गाडिय़ों के काफिले के बीच गांवों में जाकर प्रचार प्रसार शुरू कर दिए हैं। प्रखंड में एक जिला परिषद सदस्य, 12 मुखिया व इतने सरपंच, 14 पंचायत समिति सदस्य, 140 वार्ड सदस्य और इतने ही पंचों का चुनाव होना है। इसके लिए मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। नगर पंचायत का दर्जा रामगढ़ को मिलने से एक मुखिया सरपंच व दो बीडीसी तथा 19 वार्ड व पंच का चुनाव नहीं हो रहा है। लेकिन पिछले चुनाव से इस चुनाव में चार प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
बता दें कि स्थानीय स्तर पर लोगों की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए देश में पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना की गई है। किसी राज्य में दो स्तरीय गांव और जिला पर इसका गठन किया गया है तो किसी राज्य में तीन स्तरीय गांव, प्रखंड और जिला स्तर पर इसका गठन किया गया है। बिहार में त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू है। जिसका चुनाव पांच वर्षों में होना है। इसमें सबसे कम मतदाता अंकोढ़ी व नरहन जमुरना तो सबसे अधिक अहिवास पंचायत में हैं।
पंचायत चुनाव प्रखंड में आरक्षण रोस्टर निम्न प्रकार से होगा।
मुखिया कुल 12
पंचायत आरक्षण रोस्टर
नरहन जमुरना अनारक्षित अन्य
देवहलियां अनारक्षित, महिला
मसाढ़ी अनारक्षित, अन्य
सहुका अ.जा.(अन्य)
महुअर अत्यंत पिछड़ा, महिला
नोनार अजा महिला,
बड़ौरा अजा
सिसौड़ा अनारक्षित, अन्य
अंकोढ़ी अनारक्षित, महिला
सदुल्लहपुर डरवन अना.(अन्य)
अहिवास अत्यंत पिछड़ा
सिझुआ अनारक्षित, महिला
मुखिया पद के अनुसार ही सरपंच पद का आरक्षण रोस्टर है।
बीडीसी सदस्य कुल 14 पद
नरहन जमुना अ.जा.
देवहलियां अजा(महिला)
मसाढ़ी अनारक्षित, महिला
सहुका अत्यंत पिछड़ा
महुअर अजा
नोनार भाग 1,व 2 अनारक्षित अन्य
बड़ौरा अ.जा.(अन्य)
सिसौड़ा अतिपिछड़ा
अंकोढ़ी अति पिछड़ा
सदुलहपुर डरवन अना.(अन्य)
अहिवास भाग 1,2 अनारक्षित अन्य
सिझुआं अजा, अन्य
वार्ड सदस्यों का रोस्टर पंचायत के आधार पर कुल 140
नरहन जमुरना कुल 08
सामान्य 03
पिछड़ा 03
अ.जा. 02
देवहलियां कुल 12
सामान्य 07
पिछड़ा 02
अ.जा 03
मसाढ़ी कुल 12
सामान्य 05
पिछड़ा 03
अ.जा 04
सहुका कुल 12
सामान्य 06
पिछड़ा 03
अ.जा 03
महुअर कुल 13
सामान्य 05
पिछड़ा 04
अ.जा 04
नोनार कुल 13
सामान्य 06
पिछड़ा 03
अ.जा 04
बड़ौरा कुल 12
सामान्य 05
पिछड़ा 03
अ.जा 04
सिसौड़ा कुल 13
सामान्य 06
पिछड़ा 03
अ.जा 04 अंकोढ़ी कुल 8
सामान्य 03
पिछड़ा 02
अ.जा 03
सदुलहपुर डरवन कुल 10
सामान्य 04
पिछड़ा 03
अ.जा 03
अहिवास कुल 14
समान्य 06
पिछड़ा 04
अ,जा 04
सिझुआं कुल 13
समान्य 0 5
पिछड़ा 04
अजा 04
सदस्यों के आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही पंचों का आरक्षण रोस्टर होता है ।
पंचायत पुरुष महिला टोटल
नरहन 2667 2553 5220
देवहलियां 3656 3552 7208
मसाढ़ी 4224 3987 8211
सहुका 3601 3385 6986
महुअर 4352 4082 8367
नोनार 4501 4079 8580
बड़ौरा 4256 3866 8122
सिसौड़ा 3945 3396 6941
अंकोढ़ी 2248 2105 4353
सदुलहपुर 3400 3171 6571
अहिवास 4865 4536 9401
सिझुआं 4721 4350 9071
पुरुष 46029 महिला 43002 कुल 89031 मतदाता