Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: जीतनराम मांझी के 20 सीटों पर दावे से सियासी टेंशन! कहा- शेरघाटी जिला बना देंगे

    शेरघाटी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में हुई आर्थिक जनगणना ने हमे दो भागों में बांट दिया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर दावेदारी ठोंकी। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में पार्टी को 20 सीट दिला दी तो शेरखाटी को जिला बना देंगे।

    By Jagran News Edited By: Divya Agnihotri Updated: Mon, 24 Mar 2025 11:47 AM (IST)
    Hero Image
    गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। शेरघाटी अनुमंडल के रंगलाल इंटर स्कूल मैदान में हम पार्टी द्वारा 'गरीब चेतना सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया।

    आर्थिक जनगणना ने बांटा

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार में हुई आर्थिक जनगणना पर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हमें दो भाग में बांट दिया गया। मुसहर समाज की आबादी 3.8 प्रतिशत और भुईयां की आबादी 1.48 प्रतिशत है। अगर दोनों को मिला दिया जाए तो हमारी आबादी पांच प्रतिशत हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 सीटों पर ठोंकी दावेदारी

    उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि पूरा समाज विधानसभा चुनाव में मिलजुल कर राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त करे। लगे हाथ उन्होंने एनडीए गठबंधन में हम के लिए 20 सीटों की दावेदारी भी ठोंकी। उन्होंने कहा कि जब तक राजनीतिक चाबी नहीं मिलेगी, तुम्हारा विकास नहीं होगा।

    शेरघाटी में उमड़ी लोगों की भीड़।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि भुईयां मुसहर समाज में पढ़े-लिखे नहीं हैं। अब समाज में कई डॉक्टर और इंजीनियर बने हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से समाज पिछड़ा है। इसलिए अपने हक के लिए जागना पड़ेगा। इश दौरान उन्होंने ठेठ मगही भाषा में आम जन से संवाद किया।

    शेरघाटी को जिला बनाने का वादा

    उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा में पार्टी को 20 सीट दिला दिए तो शेरघाटी को जिला बना देंगे। शिवहर, अरवल, सीतामढ़ी जैसे तीन-चार प्रखंड वाला जिला बन गया है, जबकि शेरघाटी में नौ प्रखंड हैं। संबोधन में उन्होंने परोक्ष रूप से लालू यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि समाज का भला जात से नहीं जमात से होगा।

    चिराग पासवान ने नव संकल्प सभा को किया संबोधित

    देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। आने वाले 10 वर्षों में देश विकास के शिखर तक पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित बनाया है। गांव से शहर की दूरी को कम किया है। बिहार को विकास के शिखर तक पहुंचाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रहेगा।

    ये सभी बातें लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रखंड के रामसहाय उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित नव संकल्प सभा सह मिलन समारोह में कही। चिराग के समक्ष पूर्व विधायक डॉ. श्यामदेव पासवान ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ लोजपा आर की सदस्यता ग्रहण की।

    सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान।

    मुझे बर्बाद करने का प्रयास जनता के आशीर्वाद से विफल: चिराग

    चिराग ने कहा कि लोगों ने मुझे बर्बाद करने के लिए बहुत प्रयास किया, लेकिन आप सभी के प्यार एवं आशीर्वाद ने उसे विफल कर दिया। बिहार के लिए 2025 बहुत महत्वपूर्ण समय है। इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। आप सभी अपना वोट एनडीए को देकर पूर्ण बहुमत दिलाएं।

    आपका यही निर्णय आगामी पांच साल बिहार को विकसित बनाने में मदद करेगा। डबल इंजन की सरकार देश एवं राज्य में विकास को गति दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों से ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे लगवाए।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: RK Singh ने खुलकर शराबबंदी का किया विरोध, आरा में बोले- 'इसे हटाया जाना चाहिए मैं भी...'

    'BJP- JDU की सरकार ने बिहार को बीमार कर दिया', पवन खेड़ा ने CM नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर कह दी ये बात