Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: मांझी के मन में क्या? दिल्ली में की HAM की मीटिंग, बिहार चुनाव को लेकर बड़ा एलान

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 06:01 PM (IST)

    हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित हुए 9 प्रस्तावों की जानकारी दी गई। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा दिल्ली चुनाव और संगठन की मजूबती पर भी चर्चा हुई। पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आगामी चुनाव एनडीए के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी।

    Hero Image
    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक को जीतन राम मांझी ने संबोधित किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गया। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में सोमवार को आयोजित हुई। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी विधायक एवं सभी वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को पारित हुए 9 प्रस्तावों की जानकारी दी गई। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा, दिल्ली चुनाव और समेत संगठन की मजूबती पर भी चर्चा की गई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार एवं का संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र विधुड़ी ने किया।

    'हम' अब राष्ट्रीय स्तर की पार्टी

    पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। आगामी चुनाव एनडीए के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी। हम अब बिहार की पार्टी ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन चुकी है। कार्यकर्ता मजबूती से काम करें, आनेवाले समय में पार्टी और बड़ी होगी।

    'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव'

    राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। देशभर करीब सभी के राज्यों के लोग पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। पार्टी आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। 2025 में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

    साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि हम पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी भाजपा के दिल्ली यूनिट से मिलेगी। उसके बाद दिल्ली चुनाव लड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। हमारा जनाधार जमीन पर है। यह हमने लगातार साबित किया है और इमामगंज उपचुनाव ने इसपर मुहर लगाया है। हमारी ताकत अब दिखने लगी है।

    पार्टी ने पास किए 9 प्रस्ताव

    पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने बताया कि मीटिंग में 9 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की दीक्षाभूमि (नागपुर) में विशाल प्रतिमा की स्थापना हेतु हम से. का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना। बिहार प्रदेश में माता सबरी सम्मान योजना लागू कर सभी वर्गों के बेटियों को लाभ दिलाना।

    किसी भी तरह के पेंशन को कम से कम 2000 रुपये प्रति माह करना चाहिए और उसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ महंगाई भत्ता की तरह बढ़ाया जाए। इसके लिए हम के एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना। बालिकाओं के सामान्य एवं व्यवसायिक शिक्षा को पूर्णतः मुफ्त किया जाए। जीविका दीदी, रसोइया, आशा दीदी, ममता दीदी सहित अन्य ऐसी सभी सेवाओं को पूर्णतः सरकारी करण की जाए।

    200 यूनिट फ्री बिजली की डिमांड

    आम लोगों को घरेलू उपयोग के लिए 200 यूनिट बिजली एवं पांच एकड़ तक के किसानों को पूर्णतः बिजली मुफ्त उपलब्ध कराया जाए। बेरोजगारी नियोजन भत्ता 35 साल की उम्र तक 2000 रुपया प्रत्येक माह किया जाए। आयुष्मान कार्ड योजना की तर्ज पर मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी एक सस्ती स्वास्थ्य बीमा पालिसी लानी चाहिए। जिसमें 10 से 15 लाख तक के इलाज की व्यवस्था हो। देश की राजधानी के प्रमुख सड़कों का नाम देश की आजादी में और इस देश को बनाने में जिनका योगदान रहा है वैसे महापुरुषों के नाम पर किया जाए।

    कार्यक्रम को मुख्य रूप से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने संबोधित किया।

    बैठक में कौन-कौन मौजूद रहा?

    बैठक में बीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र मांझी, राधेश्याम प्रसाद, कौशलेन्द्र दांगी, सुनील चौबे, कमाल परवेज, नन्दलाल मांझी, गीता पासवान, अदिति शर्मा,माया प्रदीप, सीबी जार्ज, विनोद कुमार, के पवित्रन, के. विक्रमण, डब्लू महतो, बीपी सिंह, सुनील कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ, रूपम कर, कमलेश सिंह, दिलीप यादव, नीलेश सिंह, राजेंद्र यादव, राजन सिद्दीकी, कमालउद्दीन, आकाश कुमार, लवकुश कुमार आदि सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- RJD ने तेजस्वी को बताया 'लीडर ऑफ कमिटमेंट', JDU ने भी जमकर बोला हमला और दे डाली हिदायत

    comedy show banner
    comedy show banner