विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jitan Ram Manjhi : 'रोंगटे खड़े हो जाते हैं...', जीतन राम मांझी ने दिखाया आईना, तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के

By Agency Edited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 14 Jun 2024 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2024 02:09 PM (IST)

Jitan Ram Manjhi बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को राजद नेता और प्रदेश के पूर्व उप ...और पढ़ें

Jitan Ram Manjhi : जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
Jitan Ram Manjhi : जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना
  2. मांझी ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 2005 से पहले सीएम आवास में होता था नेगोशिएशन

एएनआई, गया। Jitan Ram Manjhi : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि जो सरकार 2005 से पहले रही है उन्हें कानून-व्यवस्था पर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2005 से पहले का जो जंगलराज था, उसे याद करके सब लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस समय कार्रवाई की जगह मुख्यमंत्री आवास में समझौता किया जाता था, लेकिन आज वैसा नहीं है। आज घटनाएं घटती हैं, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय किया जाता है।

वो थेथरई करते हैं : मांझी

तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो लोग तो थेथरई करते हैं। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की महागठबंधन की सरकार जो 2005 के पहले रही है।

उनको लॉ एंड ऑर्डर पर बात करने का कोई है वजह? यहां जो वारदातें हो रही हैं, उन पर कार्रवाई भी हो रही है। लेकिन उस समय तो कार्रवाई नहीं होती थी, बल्कि सीएम हाउस में नेगोशिएशन (मोलभाव) होता था। आज वैसा नहीं हो रहा है। इसलिए तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं, तो वह थेथरई करते हैं।

लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति पर बोले मांझी

2005 के पहले का जो लॉ एंड ऑर्डर था, जंगलराज था, उस चीज को याद करते हैं, तो सब लोगों का रोआं कांप जाता है। अभी वो स्थिति आने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। ऐसी एजेंसियां बनी हैं, छिटपुट घटनाएं घटती हैं। घटनाएं घटना एक बात है, लेकिन उन पर त्वरित कार्रवाई होना भी दूसरी बात है।

आज कोई घटना होती है, तो उस पर त्वरित और उचित कार्रवाई होती है। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है, ऐसा नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: 'बिहार में यादव समाज को...', तेजस्वी यादव के बयान से सियासी भूचाल; अब क्या करेगी BJP और जेडीयू?

Chirag Paswan ने सेट कर दिया विधानसभा चुनाव का फाइनल टारगेट, दूसरे राज्यों में भी दिखेगी LJP(R) की धमक