Move to Jagran APP

57 किलो में राजीव और 125 किलो में विजय को मिला स्वर्ण

जागरण संवाददाता, गया : बिहार कुश्ती संघ की ओर से इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आयोजित सीनि

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 03:22 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 03:22 AM (IST)
57 किलो में राजीव और 125 किलो में विजय को मिला स्वर्ण

जागरण संवाददाता, गया : बिहार कुश्ती संघ की ओर से इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता संपन्न हुई। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुश्ती खिलाड़ियों के लिए गया में एकलव्य सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। खेल कोटे से सरकारी नौकरी में बहुत जल्द नियुक्ति की जाएगी। प्रतियोगिता में सभी स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अरुण सिंह ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।

loksabha election banner

57 किग्रा में राजीव यादव स्वर्ण, अभिषेक कुमार रजत, दीपक कुमार एवं सुजीत कुमार कास्य पदक जीते। 61 किग्रा में प्रिंस कुमार स्वर्ण, मनीष कुमार रजत, मनोज कुमार एवं राजेश दुबे कास्य पदक जीते। 65 किग्रा में राहुल कुमार स्वर्ण, मोहित कुमार रजत, विकास कुमार एवं सुजीत सिंह ने कास्य पर कब्जा जमाया। वहीं, 70 किग्रा में रजनीश कुमार स्वर्ण, राजकुमार रजत, अमित चौबे एवं राम कुमार यादव कास्य पदक जीते।

74 किग्रा में कुणाल कुमार स्वर्ण, संजय पासवान रजत, पंकज कुमार एवं रवि कुमार गुप्ता कांस्य पदक जीते। 79 किग्रा में जिकुरल्लाह आलम स्वर्ण, बबलू कुमार गुप्ता रजत, रमेश यादव एवं प्रह्लाद यादव ने कास्य पर कब्जा जमाया। 86 किग्रा वर्ग में रिपुंजय यादव स्वर्ण,अब्दुल रजत, अजीत कुमार एवं रविशकर कास्य जीते। 92 किग्रा में शमशेर यादव स्वर्ण, दीपू सिंह रजत, गौरव कुमार कास्य पदक जीते। 97 किग्रा में साकेत रोशन स्वर्ण, रतन कुमार रजत पदक जीते। 125 किग्रा में विजय कुमार स्वर्ण, अब्दुल बासित खान रजत जीते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.