गया में जदयू ने नवनिर्वाचित छात्र जिलाध्यक्ष उत्तम कुशवाहा का किया स्वागत
छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने यश वर्मा उत्तम कुशवाहा को गया जिला छात्र जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पहले वह छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव नवादा जिला प्रभारी एवं गया कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
गया, जागरण संवाददाता। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश के द्वारा यश वर्मा उत्तम कुशवाहा को गया जिला का छात्र जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बता दें कि इससे पहले वह छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव, नवादा जिला प्रभारी एवं गया कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अध्यक्ष बनने पर छात्रों छात्राओं ने कार्यकर्ताओं ने इन्हें फूल माला बुके देकर पार्टी कार्यालय में स्वागत किया। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष करण वर्मा, मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष ङ्क्षपटू कुमार, छात्र जदयू राकेश कुमार ,राजू यादव अश्विनी कुमार, दीप्ति कुमारी, मानसी चांदनी ,रोशन ,शक्ति, रिया ,सोनम आकाश ,अभिषेक ,रवि, संजय ,रोशन कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं स्वागत किया।
विधान पार्षद ने की टीका लेने की अपील
विधान पार्षद मनोरमा देवी ने आम लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। किसी तरह का अफवाह में बिलकुल ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैक्सीन को ही सुरक्षित टीका बताया है। जिसकों समय पर लेने की जरुरत है। टीकाकरण सभी जगहों पर हो रहा है। सुरक्षा के ख्याल से सभी लोग टीका लगाएं।
मेन होल पर लगाएं निगम लगाए ढ़क्कन
पूर्व वार्ड पार्षद व जदयू नेता लालजी प्रसाद ने शहर के सड़कों पर खुले मैन होल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सड़कों पर मेन होल खुले है ढ़क्कन या तो टूट गया है या लगाया ही नहीं गया है। वैसे में नगर निगम का यह दायित्व बनता है कि सुरक्षा को लेकर सभी मेन होल पर ढ़क्कन लगाया जाएं।