Move to Jagran APP

जदयू की जिला कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता गया जिला जदयू कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जदयू की नई कार्यकारिणी क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:09 AM (IST)
जदयू की जिला कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता, गया : जिला जदयू कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जदयू की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जदयू जिलाध्यक्ष मो. अलेक्जेंडर खान के कार्यकारिणी में सभी वर्ग, सामाजिक समीकरण के देखते हुए संतुलित कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस कार्यकारिणी में अधिकतर पुराने साथी को पुन: पद से सुशोभित किया गया। कुछ नए साथी को भी पार्टी में लाकर संगठन की जिम्मेदारी से लैस किया गया। मो. अलेक्जेंडर खान ने कहा कि इस कार्यकारिणी और अन्य साथी के सहारे 2020 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे। जिलाध्यक्ष सहित 132 की कार्यकारिणी बनाया गया। इनमें उपाध्यक्ष 23, महासचिव 33, सचिव 28, कोषाध्यक्ष एक, प्रवक्ता एक, विशेष आमंत्रित सदस्य 45 को मनोनयन पत्र दिया गया। आगे भी कार्यकारिणी की संख्या बढ़ाई जाएगी। उपाध्यक्ष महेश सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, बजरंग सिंह, मधुसूदन राय, अरविंद चरण प्रियदर्शी, मो. सुल्तान अहमद खान, डॉ. आसिफ जफर, मो. शहजाद शाह, बलदेव प्रसाद यादव, राजेंद्र कुशवाहा, शाहिद खान, रघुनंदन प्रसाद चंद्रवंशी आदि है। महासचिव ज्ञानंद सिंह, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, सीताराम सिंह, कैलाश पासवान, राजू कसेरा, मो. शमीम, बलिराम प्रसाद, मो. शाहिद रजा खान, मो. शमीम, शकर विश्वकर्मा, तबरेज आलम, नरेश प्रसाद, मो. नजीर खान, बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं। सचिव ब्रह्मादेव शर्मा, जुगल पासवान, रामराज माझी, अमित कुमार सिंह, मो. इमरान खान, बिरजू प्रजापति, जलील अंसारी, यदुनंदन प्रसाद, गुलशन कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, रोहित खान, टीपू खान,उपेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण वर्णवाल, प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, विशेष कार्यकारिणी सदस्य मो. उमर नूरानी, चंदन कुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद, अजय कुमार, अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा, विनोद कुमार यादव, मनोरमा देवी, पुष्पेंद्र पुष्प,कुंडल वर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी, हाजी मुन्नन खान, लोकनाथ पटवा, रोशन माझी, रफ अहमद खान, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण यादव आदि को कार्यकारिणी में लिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.