महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जंयती मनाई गई
गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय पहाड़पुर में देश के महान गणितज्ञ श्र
गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय पहाड़पुर में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती विद्यालय परिवार ने मनाई। इस मौके पर इनकी जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि इनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को दक्षिण भारत के कोयंबटूर के निकट ईरोड में एक गरीब परिवार में हुआ था। जिन्होंने गणित के क्षेत्र में भारत का नाम विश्व स्तर पर स्थापित किया। इस महान गणितज्ञ का जन्म दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक अरुण ने यह भी बताया कि तमिलनाडु में इनका जन्म दिन आइटी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। जिनका निधन करीब 33 वर्ष की उम्र में ही 26 अप्रैल 1920 को हो गया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इनकी 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी।
प्रतियोगिता में सफल छात्रा सिमरन, बिन्दु, अमृता, छात्र दुधेश्वर, रौशन, निरज, धनरंजन, अखिलेश, पिंटू, प्रकाश, विकास एवं रितेश को पुरस्कृत किया गया।