विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावन में करें गंगोत्री के गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक, डाक विभाग ने गंगोत्री से पैकिंग कराकर गंगाजल को मंगाया

By Prashant Kumar PandeyEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 06:33 AM (GMT+05:30)

डाकघरों में बिक्री के लिए रखा गया है। डाक विभाग ने पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ गंगोत्री से पैकिंग ...और पढ़ें

डाक विभाग ने शुद्धता और पवित्रता के साथ पैकिंग कराकर गंगाजल मंगाया है
डाक विभाग ने शुद्धता और पवित्रता के साथ पैकिंग कराकर गंगाजल मंगाया है

 जागरण संवाददाता, गया: गुरुवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है। सावन में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा होती है। इस माह में गंगा जल से जलाभिषेक भी की जाती है। इसका ख्याल रखते हुए हर वर्ष की तरह इस साल भी डाक तार विभाग ने गंगाजल मंगाया है। ताकि सावन माह में गंगाजल से जलाभिषेक लोग कर सके। 

मिली जानकारी के अनुसार आम श्रद्धालुओं के लिए प्रधान डाकघर, सिविल लाइन्स, गुरारु, परैया उप डाकघर सहित अन्य उप डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। इन डाकघरों में बिक्री के लिए रखा गया है। डाक विभाग ने पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ गंगोत्री से पैकिंग कराकर गंगाजल को मंगाया है। प्रधान डाकघर में 200 एमएल का गंगाजल रखा गया है, जो 30 रुपये में प्रति बोतल मिलता है। अभी वर्तमान में इन डाकघरों में 300 पीस गंगाजल उपलब्ध है। इस गंगाजल से सावन में जलाभिषेक करना चाहिए। चूंकि गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने की परंपरा बताई गई है।

केसरिया कपड़ा से सज गया बाजार, बेहतर कारोबार की उम्मीद 

कोरोना काल के दो वर्षो के बाद बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं में एक अलग प्रकार का उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवरिया की मनोकामना पूर्ण हो। इस विश्वास के साथ गयाजी से काफी संख्या में बाबा बैजनाथ यानि देवघर सड़क और रेल मार्ग से जाते हैं। बाबाधाम जाने वाले कांवरिया के लिए स्थानीय बाजार में केसरिया रंग का कपड़ा मंगाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गो पर पुरूष और महिलाओं के लिए केसरिया रंग का कपड़ा से बाजार पटा है। दुकानदार उमेश कुमार का कहना है कि काफी उम्मीद के साथ बाबाधाम जाने वाले कांवरिया के लिए केसरिया रंग का कपड़ा मंगाए हैं। चूंकि दो वर्षो तक देवघर में मेला कोराेना काल में नहीं लगा था। इस बार उम्मीद है कि बाजार अच्छा होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।