रालोसपा की बैठक में जनसंपर्क अभियान का निर्देश
गया। आमस प्रखंड के बिशनपुर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाते हुए बैठक क
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Dec 2017 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 02:18 PM (IST)
गया। आमस प्रखंड के बिशनपुर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाते हुए बैठक की गई। प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने 30 जनवरी को पार्टी के शिक्षा सुधार मानव कतार की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। बिहार में जब तक शिक्षा की स्थिति में सुधार नहीं होगा, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर शिव कुमार प्रसाद, चुन्नू वर्मा, पप्पू सिंह, शैलेश सिंह, कुंदन कुमार, कौशल कुमार, लोकेश कुमार, गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता धनंजय कुमार सिंह उर्फ साधु ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें