जिला पदाधिकारी ने दो पार्क व मनरेगा भवन का किया उद्घाटन
अतरी। नीमचक बथानी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो पार्क के साथ मनरेगा भवन का उद्घाटन जिला
अतरी। नीमचक बथानी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को दो पार्क के साथ मनरेगा भवन का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ का जल जो यूज में नहीं आता था उसको मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली के द्वारा कार्य कर पहाड़ का पानी प्रखंड परिसर में नाला बनाकर लाया गया उसके बाद रिचार्ज बोरवेल जो कि भूजल के अंदर जलाशय तक पानी ले जाने का कार्य किया गया ।93 फीट तक बोरिग किया गया है। उसके बाद चेक डैम स्टोरेज डैम बनाया गया है। जिसका पानी पुन: प्रखंड परिसर में यूज किया जाता है। शौचालय पौधों को सिचाई यानी पीने के अलावा सारे कार्य में इस पानी को यूज किया जाता है। उसके बाद भी पानी अगर बच जाता है तो कैंपस के बाहर प्लांटेशन एवं पईन में चला जाता है। इस तरह का काम हर जगह किया जा सकता है। अपने घर में भी कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जो मॉडल बनाया गया है इस तरह का मॉडल और जगह पर बनाया जाएगा। उन्होंने दो पार्क का उद्घाटन किया एक पार्क जो महात्मा गांधी पार्क बनाया गया है। उसकी लागत 9 लाख 97 हजार है। दूसरा पार्क भीमराव अंबेडकर जो 7 लाख 96 हजार के लागत से बनाया गया है। यह दोनों पार्क में जो मूर्ति महात्मा गांधी एवं भीमराव अंबेडकर का बनाया गया है। लोकल मूर्तिकार के द्वारा बनवाया गया है।
जिला पदाधिकारी ने लोगों को बताया कि बिहार पिछड़ा राज्य होने के बाद भी हर घर में नल जल तथा हर घर में बिजली पहुंचाया गया है। जबकि विकसित राज्य में भी हर घर नल जल एवं हर घर बिजली नहीं पहुंचाया गया है। प्रखंड प्रमुख मनोज कुशवाहा ने बताया कि जल जीवन हरियाली योजना आने के बाद दोनों पार्क एवं चेक डैम स्टोरेज डैम का कार्य किया गया जो एक वर्ष 2 माह में जाकर पूर्ण हुआ है। अभी भी इसमें कुछ कार्य बाकी है जो दो-चार दिन में पूर्ण कर दिया जाएगा। इस मौके पर उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज कुशवाहा, बीडीओ निर्मल कुमार, पूर्व प्रमुख रंजीत यादव, रामजी यादव, अखिलेश यादव के साथ कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।