Move to Jagran APP

सासाराम में 20 दिन में 5.89 लाख टन की जगह महज 12,292 टन की खरीद, किसानों में संशय, जानें क्या है प्रक्रिया

प्रशासन के दबाव व खरीद एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद मौसम के बिगड़ते मिजाज से धान अधिप्राप्ति अबतक पूरी गति नहीं पकड़ सकी है। जैसे-जैसे धान खलिहान में आ रहे हैं किसान उसे पैक्सों पर पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। इसके बावजूद लक्ष्य प्राप्ति पर संशय बरकरार है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:30 PM (IST)
सासाराम में 20 दिन में 5.89 लाख टन की जगह महज 12,292 टन की खरीद, किसानों में संशय, जानें क्या है प्रक्रिया
सासाराम के चिंतित किसान की सांकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। जिले में लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति अब भी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए 5.89 लाख टन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक महज 12292.750 टन धान की खरीद हो पाई है। धान बेचने के लिए 50 हजार से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक सख्ती व सक्रियता के बाद 246 पैक्स व व्यापार मंडलों के माध्यम से अब तक महज 1693 किसानों से ही धान की खरीद हुई है। सूबे में धान खरीद के मामले में रोहतास जिला पांचवें स्थान पर चल रहा है।

loksabha election banner

 खरीद में तेजी लाने की चल रही कवायद :प्रशासन के दबाव व खरीद एजेंसियों की सक्रियता के बावजूद मौसम के बिगड़ते मिजाज से धान अधिप्राप्ति अबतक पूरी गति नहीं पकड़ सकी है। जैसे-जैसे धान खलिहान में आ रहे हैं, किसान उसे पैक्सों पर पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। इसके बावजूद लक्ष्य प्राप्ति पर संशय के बादल अभी छंटे नहीं हैं। गत वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाम कवायदों के बावजूद 60 प्रतिशत के आसपास ही खरीदारी हो पाई थी।

क्या है प्रक्रिया :

पैक्स गोदामों पर डाटाबेस से जुड़े किसान अपना धान स्वयं अपने बोरों में भरकर लाएंगे। जहां नमी मापक यंत्रों से उसकी जांच की जाएगी। धान खरीद के बाद पैक्स अध्यक्ष किसानों को प्राप्ति रसीद देंगे। उसके बाद किसानों को 1868 रुपए प्रति क्विटल की दर से चेक काट कर सीसी देने वाले बैंक को उपलब्ध कराएंगे। जहां से किसानों के खाते में उनके धान के कीमत की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। 

कहते हैं अधिकारी :गत एक सप्ताह में जिले में धान अधिप्राप्ति ने तेजी पकड़ी है। 12 हजार एमटी से अधिक धान की खरीद की गई है। आने वाले दिनों में और तेजी पकड़ेगी। खरीद के लक्ष्य को पाने के लिए विभाग पूरी तरह से संकल्पित है। प्रयास है कि सभी पंजीकृत किसानों के धान की खरीद की जा सके। 

समरेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी

जिले में सोमवार तक प्रखंडवार धान खरीद की स्थिति :

प्रखंड      किसान   धान खरीद (एमटी में )

अकोढ़ीगोला 120 948.900

बिक्रमगंज 39 257.300

चेनारी 74 819.450

दावथ 63 414.700

डेहरी 97 562.500

दिनारा 194 1586.300

काराकाट 82 484.100

करगहर 193 1048.300

कोचस 240 1917.100

नासरीगंज 18 84.500

 नौहट्टा 44 364.700

नोखा 46 254.600

राजपुर 39 272.600

रोहतास 36 272.600

संझौली 26 177.000

सासाराम 174 1364.800

शिवसागर 153 1068.900

सूर्यपुरा चार 16.100

तिलौथू 51 364.600

कुल 1693 12292.750


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.