विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIM बोधगया में AI की पाठशाला, टाइगर एनालिटिक्स के साथ हुआ MOU

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:08 PM (IST)

आईआईएम बोधगया ने टाइगर एनालिटिक्स के सहयोग से 3 दिवसीय गहन एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों को एआई तकनीकों से जोड़ा गया।

टाइगर एनालिटिक्स के साथ MOU। फोटो जागरण

टाइगर एनालिटिक्स के साथ MOU। फोटो जागरण

HighLights

  1. आईआईएम बोधगया में तीन दिवसीय गहन एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  2. टाइगर एनालिटिक्स के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

  3. एआई तकनीकों से छात्रों और संकाय सदस्यों को जोड़ा गया।

संवाद सूत्र, बोधगया। IIM बोधगया में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नई तकनीकों और व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

संस्थान की ओर से 3 से 5 अक्टूबर तक टाइगर एनालिटिक्स के सहयोग से तीन दिवसीय गहन एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान आईआईएम बोधगया और टाइगर एनालिटिक्स के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को एआई की उभरती तकनीकों, उनके अनुप्रयोग और उद्योग में बढ़ती उपयोगिता की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

टाइगर एनालिटिक्स की चार विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों को एआई के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनिता सिंह सहाय ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एआई का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तकनीकी ज्ञान और कौशल से लैस करना समय की मांग है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आईआईएम बोधगया के आईटी क्षेत्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. समंत सौरभ ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई तकनीकों को समझने के साथ-साथ उनके वास्तविक जीवन और पेशेवर क्षेत्र में इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी गई।

उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत होगी कड़ी

MOU के माध्यम से आईआईएम बोधगया और टाइगर एनालिटिक्स के बीच सहयोग को नई दिशा मिली है। इसके तहत भविष्य में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्थान का मानना है कि यह साझेदारी एआई के क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के साथ उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को भी मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें- पटना पार्कों की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त, नगर निगम अफसर को फटकार; कहा- परिणाम भुगतने को तैयार रहें