Move to Jagran APP

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने पर हंगामा

जागरण संवाददाता गया दुष्कर्म पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को दर्जनों ग्रामी

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:24 AM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने पर हंगामा
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने पर हंगामा

जागरण संवाददाता, गया

loksabha election banner

दुष्कर्म पीड़ित विधवा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने नगर प्रखंड कार्यालय स्थित महिला थाने में हंगामा किया। वे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामा करने वालों की संख्या अधिक थी। इस कारण जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। जिला मुख्यालय से टाउन डीएसपी राज कुमार साह, रामपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित कई थानों की पुलिस महिला थाने पहुंची। पुलिस अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। फिर थानाध्यक्ष के कक्ष में दुष्कर्म पीड़िता व आरोपित से घंटों पूछताछ की गई। उसके बाद पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया जाएगा। यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। इस गांव में विधवा महिला की ससुराल है। जबरन देवर ही पिछले कई महीनों से विधवा का यौन शोषण कर रहा था। इसकी जानकारी पीड़िता ने कई बार घर के सदस्यों को दी। फिर भी उनलोगों ने आरोपित देवर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इतना ही नहीं, पीड़िता को घर में ही नहीं, बल्कि बाहर भी पीटा गया। उसे यातनाएं दी गई। इससे तंग आकर पीड़िता बच्चों के साथ मगध मेडिकल थाना पहुंची। वहां आवेदन दिया। लेकिन दो दोनों तक थाने में आवेदन पड़ा रहा। पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

-----

पीड़िता का दो बार कराया गर्भपात

ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता की शादी 10 साल पहले हुई है। उसके दो बच्चे हैं। वर्ष 2017 पीड़िता के पति की मौत हो गई। पीड़िता का मायका कटिहार जिले में है। वहां कोई नहीं है। इस कारण पीड़िता सुसराल में ही रही है। देवर ने उससे जबरन संबंध बनाया। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया गया।

-----

महिला थानेदार कर रही जांच

नगर प्रखंड परिसर में स्थित महिला थाने में हंगामा की सूचना पर मुख्यालय से भेजा गया था। हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा दिया गया है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में देवर व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष कर रही हैं।

राज कुमार साह, डीएसपी टाउन, गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.