गया: गुरुआ में चोरों के डर से रात भर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण, गाड़ियों को रोककर आधार कार्ड से हो रही पहचान
गुरुआ (गया) में चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने रात में खुद पहरेदारी शुरू कर दी है। पलूहारा ...और पढ़ें

रात भर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण
HighLights
गुरुआ में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण परेशान।
पलूहारा गांव के लोग रात में खुद पहरेदारी कर रहे।
सड़क पर आधार कार्ड देखकर पहचान की जा रही है।
संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। गुरुआ थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जनवरी से अक्टूबर तक चोरी के करीब 25 गांव के मामले दर्ज होने की जानकारी थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने दी है। वहीं क्षेत्र के दर्जनों गांवों में समरसेबल मोटर बाइक और घरों में चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
लगातार हो रही घटनाओं से परेशान पलूहारा गांव के ग्रामीणों ने रात में खुद पहरेदारी शुरू कर दी है। गांव से गुजरने वाली सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ और पहचान की जांच किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इन गांवों में हुई चोरी
इन गांवों में चोरी की स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा गांव निवासी शम्भू राम, बिरहिमा गांव के अनुज कुमार, पलूहारा गांव के रतन प्रसाद ,एरूर गांव के शमशेर खान इटहरी गांव के इलियास अंसारी और आवास अंसारी, राजन गांव के नरेंद्र कुमार, अवध बिहारी, अरुण प्रसाद एवं संजय साव, फेसरा गांव के मदन यादव और ईश्वर यादव के घर में चोरी की सूचना है।
इसके साथ ही नौडीहा गांव के राजेश यादव, रेहान खान, अतुल रहमान खान एवं लखन दास, बिलौटी गांव के सुबोध कुमार, जालपा गांव के संतोष कुमार, सात नंबर पुल के पास डिवाइस आई पब्लिक स्कूल के संचालक मोहम्मद हैदर अली, अतोपुर गांव के वीरेंद्र पासवान और दिलीप प्रसाद, गुरुआ बाजार के कोइरी टोला निवासी राजू शर्मा, अकोठरा गांव के मुकेश यादव, साहोपुर, कलौना और मखदुमपुर गांव में भी चोरी की सूचना है।
जबकि खुटहा गांव निवासी जगनंदन यादव के घर चोरी होने की जानकारी मिली है। इन घटनाओं के अतिरिक्त क्षेत्र के दर्जनों गांवों में समरसेबल मोटर और बाइक चोरी होने की शिकायतें भी ग्रामीणों की ओर से की जा रही हैं। हालांकि सभी घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि और प्राथमिकी दर्ज होने की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
ग्रामीण रात में सड़क पर निगरानी कर रहे
चोरी की घटनाओं से परेशान पलूहारा गांव के ग्रामीण रात में सड़क पर निगरानी कर रहे हैं। शेरघाटी की ओर से पलूहारा गांव होते हुए गुरुआ आने वाली सड़क पर लोगों को रोककर पूछताछ की जाती है। पहचान के लिए आधार कार्ड एवं पहचान पत्र या जरूरत पड़ने पर परिचितों से फोन पर बात कराकर पहचान की पुष्टि की जाती है। संदेह होने पर पुलिस को सूचना देने की बात ग्रामीणों ने कही है।
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों को सड़क पर जांच-पड़ताल करने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपनी ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहरेदारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गयाजी में फर्जी शिक्षक ID से सरकारी फंड के गबन पर एक्शन, वेतन भुगतान के लिए नए दिशा निर्देश जारी
