विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Watch Video: गया-धनबाद रेलखंड पर मालगाड़ी का ब्रेक फेल, दिल्‍ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड रेल लाइन पर परिचालन ठप

By Prashant Kumar PandeyEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 08:04 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2022 12:21 PM (IST)

Watch Video गया-कोडरमा रेलखंड के गुरपा स्टेशन पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास ...और पढ़ें

गया-कोडरमा रेलखंड के गुरपा स्टेशन पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
गया-कोडरमा रेलखंड के गुरपा स्टेशन पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

फतेहपुर (गया), संवाद सूत्र। Railway News: धनबाद रेल मंडल के गुरपा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की अलसुबह कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा इतना भयंकर था कि रेलवे ट्रैक के किनारे रहे कई बिजली के खंभे टूट गए। वही कई बोगी के पहिया भी टूट कर अप एवं डाउन रेलखंड पर बिखर गए। इस हादसे के बाद दिल्‍ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड रेल लाइन पर परिचालन ठप है। 

परिचालन सामान्‍य होने में लगेगा वक्‍त 

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 6:32 बजे की है। कोयला लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी। 58 बोगी वाले मालगाड़ी में भारी मात्रा में कोयला लोड था। इस रूट पर रेल परिचालन सामान्‍य होने में काफी वक्‍त लग सकता है।

मालगाड़ी का ब्रेक फेल 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 20 किलोमीटर घाट सेक्शन से गुजरने के दौरान मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ढलना अधिक होने के कारण मालगाड़ी की रफ्तार अधिक थी। चालक के द्वारा उसकी गति कम करने का काफी प्रयास किया गया। परंतु गुरपा स्टेशन के पास आते-आते मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 58 बोगी वाले इस मालगाड़ी के अगले हिस्से में इंजन एवं एक बोगी जबकि पिछले हिस्से के 5 बोगी सही सलामत हैं ।अन्य बोगी को काफी नुकसान पहुंचा है।

परिचालन पूरी तरह बाधित 

हालांकि घटना में चालक एवं गार्ड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना के कारण अप एवं डाउन रेल खंड पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के वरीय पदाधिकारी घटना के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दल रवाना हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। वहीं विभिन्न स्टेशनों पर सवारी एवं एक्सप्रेस ट्रेन फंसी हुई है।

एक्‍सप्रेस ट्रेनों को नहीं करेंगे बाधित 

रेलवे ने बताया है कि त्‍योहारी सीजन को देखते हुए लंबी दूरी की किसी भी मेल या एक्‍सप्रेस ट्रेन को कैंसल नहीं किया जाएगा। सभी ट्रेनें पटना-झाझा या गया-किउल के रास्‍ते डायवर्ट कर चलाई जाएंगी। छोटी दूरी की लोकल ट्रेनों का आ‍ंशिक समापन दोनों तरफ किया जाएगा।