Move to Jagran APP

गया के फतेहपुर में इतनी उत्‍साहित हुईं महिलाएं कि सड़कों पर लगाने लगी झाड़ू, मिला नगर पंचायत का दर्जा

Gaya News सरकार ने गया के लोगों को सौगात दी है। फतेहपुर पहले पंचायत हुआ करता था जिसे नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया है। अब यहां नगर जैसी सुविधाएं होंगी। इसी बात से उत्‍साहित महिलाओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाना शुरू कर दिया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 02:28 PM (IST)
गया के फतेहपुर में इतनी उत्‍साहित हुईं महिलाएं कि सड़कों पर लगाने लगी झाड़ू,  मिला नगर पंचायत का दर्जा
नगर पंचायत का दर्जा मिलने से उत्‍साहित महिलाओं ने सड़कों पर लगाया झाड़ू। जागरण।

फतेहपुर (गया), संवाद सूत्र। Gaya News: गया जिले के फतेहपुर पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बाद इसकी सूरत एवं सीरत में बदलाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है,उनका उत्साह का फलसफा कितना मिलेगा यह देखने की बात है।

loksabha election banner

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत को राज्य सरकार के द्वारा नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद 15 जून से इसका गठन कर दिया गया। साथ ही पंचायत की विकास कार्यों के साथ साथ साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है। पहली बार फतेहपुर में सड़कों पर दर्जनों की संख्या में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन साफ सफाई का काम करते हुए देख लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। सड़कों पर सुबह सुबह लगते झाड़ू को लेकर ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है अब फतेहपुर में विकास की अलग गति मिलेगी। साथ ही स्वच्छ वातावरण भी लोगों को देखने को मिलेगा।

नगर पंचायत में फिलहाल हैं 18 वार्ड

फतेहपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया था।पर फतेहपुर पंचायत में नगर पंचायत बनने लायक जनसंख्या नहीं रहने के कारण मोरहे पंचायत के तीन वार्ड को शामिल कर नगर पंचायत के लिए सीओं विजय कुमार द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। सभी मानक पूर्ण होने के कारण इस नगर पंचायत में उत्क्रमित कर दिया गया। फिलहाल इसमें अभी 18 वार्ड को शामिल किया गया है,पर पहली बार नगर पंचायत का चुनाव के लिए कितने वार्ड रहेगा इसकी अधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

समुदायिक भवन को बनाया गया कार्यलय, पांच की हुई नियुक्ति

फतेहपुर के रामराय चक में स्थित समुदायिक भवन को नगर पंचायत का कार्यलय में परिवर्तित किया गया है। वहीं बोधगया के कार्यपालक अधिकारी को इसकी कमान दिया गया है। वहीं पांच कर्मियों को नगर पंचायत के कार्य के लिए विभाग की ओर से नियुक्त किया गया है। वहीं साफ सफाई के लिए  अनुबंध पर दो दर्जन लोगों को रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.