Move to Jagran APP

दुष्कर्म के बाद रोहतास की नाबालिग को 21 हजार में बेचा

संवाद सूत्र, परैया (गया) : परैया में एक नाबालिग लड़की के साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने के बा

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 03:02 AM (IST)
दुष्कर्म के बाद रोहतास की नाबालिग को 21 हजार में बेचा

संवाद सूत्र, परैया (गया) : परैया में एक नाबालिग लड़की के साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने के बाद उसे 21 हजार में बेच दिया गया। इस मामले में पंचायत समिति सदस्य व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

उस लड़की का अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण किया गया। हैवानों से बच-बचाकर वह किसी तरह सोमवार को परैया थाना पहुंची तो यह राज खुला। पुलिस ने सारी आपबीती सुनने के बाद नाबालिग की निशानदेही पर इस रैकेट में शामिल महिला व पंचायत समिति सदस्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने 21 हजार में लड़की बेचे जाने की पुष्टि की है। वह रोहतास के संझौली की रहने वाली है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। लड़की की अपनी सौतेली मां से नहीं बनी। इस कारण वह घर से भाग गई थी।

उसने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व घर से भागने के बाद झारखंड के कोडरमा में एक महिला से मुलाकात हुई थी। परैया थाना की महादेवपुर निवासी नानमतिया देवी उर्फ नगड़ी उसे ट्रेन से लेकर गया आ गई। गया से महेंद्र दास नाम का आदमी दोनों को मोटरसाइकिल से लेकर परैया स्थित महादेवपुर लाया। वहा उसे तीन दिनों तक रखा गया। यहां उसके साथ जबर्दस्ती की गई, इसके बाद बेच दिया।

सात दिन पूर्व कोडरमा से परैया लाने के बाद उसे तीन दिन पहले कोंच थाना क्षेत्र के गुरारू अहियापुर मार्ग स्थित कर्मा निवासी राजेश कुमार के हाथों बेचा गया। इसकी दलाली परैया लोदीपुर के केदार यादव ने की। वह राजेश का दूर का रिश्तेदार है। युवक द्वारा शादी के नाम पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई।

परैया थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराने आई थी। उसने यौन शोषण की बात कही। इसके बाद आरोपित महेंद्र दास व नानमतिया देवी को परैया बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह को प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इधर, आरोपों के संबंध में सुनील सिंह ने कहा कि उससे राजनीतिक दुश्मनी निकाली जा रही है। महेंद्र दास उसके यहां का मुंशी का काम करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.