विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 बजे फोन कर घर से बुलाया, रात 2 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव; गया में हत्या के आरोप में सड़क जाम

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:38 AM (IST)

वजीरगंज में रेलवे ट्रैक पर एक युवक सहदेव चौधरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव के साथ गया-राजगीर NH-82 जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

HighLights

  1. वजीरगंज में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ।

  2. मृतक की पहचान सहदेव चौधरी उर्फ साहेब के रूप में हुई।

  3. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम की।

जागरण संवाददाता, वजीरगंज (गया)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शुक्रवार सुबह शव की पहचान पुनवां गांव निवासी सहदेव चौधरी उर्फ साहेब के रूप में हुई। वह बाइक सर्विसिंग और पार्ट्स बिक्री का व्यवसाय करता था।

युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए गया-राजगीर एनएच-82 को बगाही मोड़ के पास जाम कर दिया।

रात में घर से निकला था सहदेव 

परिजनों के अनुसार, सहदेव गुरुवार रात करीब 10 बजे एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

देर रात करीब दो बजे गया-किऊल रेलखंड पर रघुनाथपुर के पास से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा।

उसने ट्रेन रोककर इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। जानकारी मिलने पर रेलकर्मी और वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया। उस समय युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

शुक्रवार सुबह शव की पहचान होने के बाद स्वजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने शव को पुनवां के पास बगाही मोड़ पर रखकर एनएच-82 पर आवागमन बाधित कर दिया।

शव ले जा रही पुलिस को रोककर जाम की सड़क 

करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित एएनएमएमसीएच ले जा रही थी। 

लेकिन पुनवां के पास स्वजन और ग्रामीणों ने शव वाहन को रोक दिया। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।