बिहार में अब ऑनलाइन मिलेगी खाद! 1 अक्टूबर से लागू होगा नया बुकिंग सिस्टम
गया जिले में 1 अक्टूबर 2026 से फटिलाइजर सेल एप्लिकेशन सिस्टम लागू होगी, जिससे उर्वरक खरीद और वितरण में पारदर्शिता आएगी।

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
1 अक्टूबर 2026 से फटिलाइजर सेल एप्लिकेशन सिस्टम लागू होगी।
किसानों को उर्वरक खरीद में सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।
यूरिया, डीएपी सहित पर्याप्त उर्वरक स्टॉक उपलब्ध है।
जागरण संवाददाता, गयाजी। जिले में 1 अक्टूबर से खाद के लिए फर्टिलाइजर सेल एप्लिकेशन सिस्टम लागू होगा। इसे ध्यान रखते हुए किसानों को उर्वरक की खरीद में सुविधा उपलब्ध कराने तथा उर्वरक बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किसानों से यूरिया एवं डीएपी के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग की जाएगी।
प्राप्त हो रही शिकायतों को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेषक, सांख्यिकी, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र के साथ मंगलवार को जिले के थोक उर्वरक प्रतिष्ठान मे. किसान सेवा केन्द्र, मानपुर के उर्वरक गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उर्वरक गोदाम में संरक्षित उर्वरकों के स्टैकिंग, बैच संख्या, लाट संख्या, उर्वरक पोर्टल एमएफएमएस में प्रदर्षित मात्रा के अनुसार गोदाम में उपलब्ध उर्वरक का मिलान किया गया।
जिले में लक्ष्य के अनुसार नियमित रुप से उर्वरक की आपूर्ति हो रही है। वर्तमान में जिले में यूरिया सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जिले के किसानों से अपील की गई है कि 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाली फर्टिलाइजर सेल एप्लिकेशन सिस्टम का उपयोग के लिए इस ऐप खुदरा उर्वरक विक्रेता एवं किसान को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर उर्वरक के क्रय के लिए इसके इस्तेमाल की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उर्वरक के क्रय मेें किसी प्रकार की असुविधा नही हो।
किसानों को उर्वरक की खरीद में सुविधा उपलब्ध कराने तथा उर्वरक बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने का उद्देश्य है।
जिले में वर्तमान में 4597.155 मे. टन युरिया, 1117.75 मे. टन डीएपी, 2554.78 मे. टन एनपीके, 2695.11 मे. टन एस.एस.पी. एवं 522.57 मे. टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है। पिछले 24 घंटे में 3418 किसानों को 562.81 मे. टन उर्वरक का वितरण किया गया।
2706 किसानों ने 468.86 मे. टन युरिया, 545 किसानों 80.65 मे. टन फास्फेटिक एवं 167 किसानों 13.30 मे. टन पोटाश उर्वरक का क्रय किया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar News : सीएम के आने तक धरना जारी रखेंगे विधायक विनय बिहारी, समाहरणालय में बैठे
