Move to Jagran APP

Gaya: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा, खरीदारी को लेकर सुबह से बाजार में भीड़, धनतेरस को ले सराफा बाजार गर्म

धनतेरस पर खरीदारी को लेकर शनिवार को बाजार में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही थी। शहर में सभी दुकानें खुली हुई थी। यहां ग्राहक अपने पसंद के अनुसार सामान की खरीदारी कर रहे रहे थे। साढ़े पांच हजार मोटरसाइकिल की हुई बिक्री। धनतेरस में बाजार में रहा उछाल।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2022 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 10:03 AM (IST)
Gaya: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा, खरीदारी को लेकर सुबह से बाजार में भीड़, धनतेरस को ले सराफा बाजार गर्म
धनतेरस पर खरीदारी को लेकर शनिवार को बाजार में सुबह से ही भीड़

 जागरण संवाददाता, गया : दीपावली पर्व के दो दिन पहले धनतेरस होता है। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर शनिवार को बाजार में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही थी। शहर में सभी दुकानें खुली हुई थी। यहां ग्राहक अपने पसंद के अनुसार सामान की खरीदारी कर रहे रहे थे। सेंट्रल बिहार ऑफ चेंबर के अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप ने कहा कि धनतेरस पर सौ करोड़ से अधिक रुपये की कारोबार की हुई है। जिसमें सबसे अधिक आटोमोबाइल्स बाजार में कारोबारी हुई। उसके बाद सराफा बाजार में चमक रही। इलेक्ट्रानिक सामान का भी धनतेरस में बोलबाला रहेगा। वही कांसे और पीतल के बर्तन का बाजार भी बूम रहा।

loksabha election banner

साढ़े पांच हजार मोटरसाइकिल की बिक्री 

सुबह से आटोमोबाइल्स बाजार में भीड़ रहा। ग्राहक पसंद के अनुसार वाहनों की खरीदारी कर रहे थे। सबसे अधिक खरीदारी लोग मोटरसाइकिल के कर रहे हैं उम्मीद है कि धनतेरस पर 5500 अधिक मोटरसाइकिल बिक्री होगी वही चार पहिया वाहन का भी बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। चार पहिया वाहन की बिक्री पांच सौ से अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।

धनतेरस को लेकर सराफा बाजार गर्म

बुलियन एसोसिएशन के सरंक्षण विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि सोना- चांदी की बाजार काफी अच्छा है। लोग चांदी के बने लक्ष्मी-गणेश के सिक्के खरीदारी कर रहे हैं। पांच ग्राम से लेकर बाजार में 20 ग्राम तक चांदी के सिक्के हैं । वहीं सोने के सिक्के भी बाजार में देखा गया। एक ग्राम से लेकर दस ग्राम तक सोना का सिक्का है। लोग पसंद के अनुसार सिक्के की खरीदारी कर रहे थे।

बर्तन दुकानों की बिक्री में चमक 

बर्तन बाजार सुबह से जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। लोग तरह-तरह के बर्तन की खरीदारी कर रहे थे। सबसे अधिक लोग नान स्टिक बर्तन के खरीदारी कर रहे हैं। गया जिला बर्तन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ताम्रकार ने कहा कि धनतेरस पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई है। सबसे अधिक पीतल और तांबे का बना बर्तन का बिक्री हुई है। वहीं इलेक्ट्रानिक बाजार में भी भीड़ देखी जा रही थी। लोग पसंद के अनुसार फ्रिज, टीवी, लैपटाप वाशिंग मशीन, मोबाइल आदि की खरीदारी कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.