विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया एयरपोर्ट शनिवार को पहुंचेंगे सुप्रीम कोर्ट के दो जज, नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन; CM सम्राट पर नजर

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:44 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश और सिक्किम हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गया पहुंचेंगे। बोधगया में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और न्यायिक प्रक्रियाओं में बदलाव पर मंथन होगा।

नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन

नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश गया पहुंचेंगे।

  2. नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन बोधगया में।

  3. कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी।

संवाद सूत्र, बोधगया(गयाजी)। नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश दिल्ली से इंडिगो की उड़ान के जरिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उनके साथ सिक्किम हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश भी गया आएंगे। एयरपोर्ट पर आगमन के बाद सभी अतिथि सीधे बोधगया स्थित आईटीसी होटल के लिए रवाना होंगे।

नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन

बोधगया में आयोजित इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी।

न्यायिक प्रक्रियाओं में आए बदलाव, कानून व्यवस्था से जुड़े नए प्रावधान और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषय सम्मेलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं।

देशभर के न्यायिक अधिकारी होंगे शामिल

सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के अलावा बिहार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी और विधि विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नए कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आने की भी संभावना

सूत्रों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी विशेष हेलीकॉप्टर से गया पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह अलर्ट मोड में रखी गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के आगमन को देखते हुए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सम्मेलन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

न्यायिक व्यवस्था के लिए अहम सम्मेलन

यह सम्मेलन बिहार की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद न्यायिक अधिकारियों के बीच समन्वय और उनकी बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस राज्यस्तरीय आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।